एंटरटेनमेंट
Prakruti Mishra Assault Case: प्रकृति मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में उनकी एक कोस्टार की पत्नी उनके साथ बुरा बर्ताव करती दिखाई दे रही थीं. वहीं, अब एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर अपनी तरफ की पूरी कहानी सुनाई है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. एक्ट्रेस ने बताया कि जब को-स्टार की बीवी उनके साथ ऐसा कर रही थी तो वो बुरी तरह चिल्ला रही थीं लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया था.
डीएनए हिंदी: Prakruti Mishra Assault: जानी-मानी उड़िया एक्ट्रेस प्रकृति मिश्रा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल होता दिखाई दिया था जिसमें एक महिला सरेआम सड़क पर उनके भुवनेश्वर की सड़कों पर मारपीट कर रही थी. इस वीडियो को देखकर कई लोग हैरान रह गए थे. वहीं, कई तो एक्ट्रेस को ट्रोल भी करते दिखाई दिए थे. वहीं, अब इस केस पर एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया सामने आ गई है. उन्होंने अपने साइड की पूरी कहानी बयां की है एक्ट्रेस ने बताया है कि किस तरह वो मदद के लिए चिल्लाती रहीं लेकिन कोई आगे नहीं आया था.
प्रकृति मिश्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- 'हर कहानी के 2 पहलू होते हैं. दुर्भाग्यवश हम ऐसे समाज में रहते हैं जहां महिला की बात सुने बिना ही उस आरोप लगाना शुरू कर दिया जाता है. मैं और मेरे को-एक्टर बाबूशान उत्कल एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई जा रहे थे. इस दौरान बाबूशान की पत्नी ने कुछ गुंडों के साथ मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया और मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया'. एक्ट्रेस पर को-स्टार की बीवी ने पति के साथ गलत रिश्ते होने का आरोप लगाया था.
ये भी पढ़ें- Dilip Sexual Assault Case: जिस मामले को लेकर 6 साल से झेली बदनामी, क्या उसमें नहीं है एक्टर का दोष!
बता दें कि कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक महिला को प्रकृति पर हमला करते हुए देखा जा सकता था. वहीं, एक्ट्रेस ने इस वीडियो पर कहा है कि 'मैं मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन लोग सामने खड़े वीडियो बनाते रहे और कोई मदद के लिए आगे नहीं आया था'.
ये भी पढ़ें: Dhanush के लिए मुश्किल भरा था शुरुआती सफर, सालों बाद छलका दर्द, बताया किस तरह पिया बेइज्जती का घूंट
प्रकृति ने अपने वीडियो को 'चौंकाने वाली जमीनी हकीकत' बताय है और कहा है कि उन्हें अभी महिला सशक्तिकरण को लेकर बहुत काम करना है. एक्ट्रेस ने को-स्टार के साथ किसी तरह के रोमांटिक रिश्ते से इनकार किया है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.