Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Poonam Pandey डीप नेक ड्रेस में हुईं ऊप्स मोमेंट की शिकार, ट्रोल्स बोले 'क्यों पहनती हो ऐसे कपड़े'

Poonam Pandey हर बार की तरह इस बार भी स्टाइलिश ड्रेस में दिखाई दीं लेकिन वो इस ड्रेस की वजह से ऊप्स मोमेंट की शिकार हो गईं.

Poonam Pandey डीप नेक ड्रेस में हुईं ऊप्स मोमेंट की शिकार, ट्रोल्स बोले 'क्यों पहनती हो ऐसे कपड़े'

Poonam Pandey: पूनम पांडे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन पूनम पांडे (Poonam Pandey) आए दिन अपने बोल्ड अवतार की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहने के लिए आए दिन हॉट फोटोशूट और वीडियोज शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, हाल ही में पूनम पांडे अपनी एक रिवीलिंग ड्रेस की वजह से ऊप्स मोमेंट (Poonam Pandey Oops Moment) की शिकार हो गई हैं. उनका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस के पीछे कई ट्रोल्स पड़ गए हैं.

दरअसल, हाल ही में पूनम पांडे को पपराजी ने एक क्लोदिंग स्टोर के बाहर स्पॉट किया है. वो इस दौरान कार से एक जंप सूट पहने हुए निकलीं. उनका ये पिंक रंग का जंपसूट डीप नेक वाला था और कैमरे के सामने आते ही पूनम पोज देने लगीं. पूनम इस दौरान ड्रेस की डीप नेक से असहज दिखीं. उनकी कंधे से ड्रेस स्लिप होने लगी थी लेकिन पूनम ने किसी तरह हाथ से पकड़कर उसे ठीक किया. वो कैमरे के सामने बार- बार अपनी ड्रेस ठीक करती दिखीं. यहां देखें वायरल हो रहा पूनम का ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Poonam Pandey ने सेक्सी वीडियो बनाने के चक्कर में कर दी ऐसी गलती, वीडियो देख लोग बोले 'यही बचा था'

इस वीडियो में कई लोगों को पूनम खूबसूरत और स्टाइलिश दिखी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर मौजूद ट्रोल्स ने भी उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. एक ट्रोल ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'ऐसे कपड़े पहनने क्यों पहनती हो, जिसे पहनकर असहज महसूस होता है'. कईयों ने पूनम को दूसरी उर्फी कह डाला है. इससे पहले पूनम पांडे अपने इंस्टाग्राम वीडियो की वजह से सुर्खियों में रही थीं, जिसमें वो बैक से ओपन टॉप पहने नजर आई थीं.

ये भी पढ़ें- Poonam Pandey ने बर्थडे पर सेक्सी वीडियो से फैंस के चौंकाया, कसीनो में किया डांस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement