Advertisement

PK-उरी फेम एक्ट्रेस का टूटा परिवार, Rukhsar Rehman 13 साल बाद पति फारुक कबीर से ले रही हैं तलाक

Rukhsar Rehman Divorce With Faruk Kabir: एक्ट्रेस कुशा कपिला के बाद अब 'पीके' एक्ट्रेस रुखसार रहमान पति से तलाक ले रही हैं. रुखसार और फारुक कबीर ने साल 2010 में शादी की थी और अब उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया है. इसके पीछे क्या वजह है आइए जानते हैं.

Latest News
PK-उरी फेम एक्ट्रेस का टूटा परिवार, Rukhsar Rehman 13 साल बाद पति फारुक कबीर से ले रही हैं तलाक
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्ट्रेस रुखसार रहमान और निर्देशक-निर्माता फारुक कबीर की शादी में उथल-पुथल मची हुई है. उन्होंने अपनी 13 साल की शादी को खत्म करने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले कुछ महीनों से इस कपल के आपसी रिश्तों मे कड़वाहट आ गई है. इस कपल की अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं. आपको बता दें कि इस साल फरवरी से ये कपल एक दूसरे से अलग रह रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि रुखसार रहमान के मन में कुछ ऐसी चिंताएं थीं, जिन पर समझौता नहीं किया जा सकता, जिसके कारण उन्होंने शादी तोड़ने का फैसला किया. 

ये भी पढ़े:-Ram Charan और उपासना की बेटी के नामकरण पर अंबानी ने लुटाया प्यार, भेजा सोने का ये खास तोहफा, देखें तस्वीरें

तलाक पर क्या बोलीं रुखसार?
एक इटंरव्यू के दौरान रुखसार ने बताया कि 'हां, हम अलग हो गए हैं. हम फरवरी 2023 से अलग रह रहे हैं और जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. ये मेरे लिए बिल्कुल भी आसान फैसला फैसला नहीं था. फिलहाल कानूनी प्रक्रियाएं चल रहीं हैं और वकील इसमें शामिल हैं. इसलिए, मैं विस्तार से बात नहीं कर सकती'. तलाक क्यों हो रहा है? और इसकी क्या वजह है, मैं इसकी डिटेल में नहीं फंसना चाहती, और न ही इसे गंदा बनाना चाहती हूं'. वे आगे कहती है कि “कुछ चीजें थीं जिन पर समझौता नहीं किया जा सकता था और जब उसे उनके बारे में पता चला, तो शादी खत्म करने का फैसला किया.'

तलाक पर यह बोले फारुक कबीर
एक ओर जहां रुखसार ने तलाक पर अपनी बात रखी वहीं डायरेक्टर फारुक कबीर ने रुखसार से तलाक की बात अपना पक्ष रखते हुए कहा कि 'मैं बहुत ही निजी आदमी हूं और यह निजी मामला है. मैं अभी इसके बारे में बात नहीं करना चाहता'.

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement