एंटरटेनमेंट
Part Time Job Short Film: यूट्यूब पर रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म 'पार्ट टाइम जॉब' सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गई है. इस फिल्म में पेरेंटिंग को लेकर एक सबक दिया गया है.
डीएनए हिंदी: यूट्यूब पर हाल ही में एक शॉर्ट फिल्म रिलीज हुई है. 'द शॉर्ट कट्स' के यूट्यूब (YouTube Short Film) अकाउंट पर रिलीज हुई इस शॉर्ट फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही हैं. ये फिल्म बिजी मां- बाप और उनकी पार्ट टाइम जॉब के जरिए एक झकझोर कर रख देने वाली कहानी कहती है. इस फिल्म के जरिए एक बेहद जरूरी मैसेज दिया गया है. 21 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म का क्लाइमैक्स काफी शॉकिंग है. यही वजह है कि इसे खूब व्यूज मिल रहे हैं और फिल्म के कॉन्सेप्ट को भी तारीफें मिल रही हैं. इस फिल्म को पीयूष पांडे ने निर्देशित किया है.
श्रेया नारायण, हेमंत माहुर, प्रवर पांडे स्टारर इस शॉर्टफिल्म की शुरुआत होती है. एक टीचर की कहानी से जो स्कूल में हिंदी पढ़ाता है. इसके बाद वो अपने पार्ट टाइम जॉब पर समय देता है और इस तरह एक्स्ट्रा इनकम करने के लिए बिजी रहता है. इसके अलावा उसकी फुल टाइम हाउसवाइफ बीवी ने भी हाल ही में पार्ट टाइम जॉब ज्वाइन की है. शॉर्ट फिल्म के बीच- बीच में दिखाया जाता है किस तरह दोनों बिजी लाइफ की वजह से कई बार जरूरी चीजें भूल जाते हैं, जिसमें उनका बच्चा भी शामिल है. फिर उन्हें क्लाइमैक्स में इस भूल का नतीजा देखने को मिलता है. यहां देखें ये शॉर्ट फिल्म-
ये भी पढ़ें- Deepika Padukone से Aishwarya Rai तक, 70- 80 की उम्र में भी खूबसूरत दिखेंगी ये एक्ट्रेस, वायरल हुईं AI Photos
इस शॉर्ट फिल्म को 'पार्ट टाइम मां- बाप' के लिए सबक बताया जा रहा है. कई लोगों ने कमेंट करते हुए इस फिल्म के कॉन्सेप्ट की तारीफें की हैं और क्लाइमैक्स पर हैरानी जाहिर की है. इस फिल्म में माता- पिता का रोल निभा रहे एक्टर्स को तो तारीफें मिली ही हैं लेकिन इसके साथ ही दोनों के बच्चे का रोल करने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट की एक्टिंग भी लोगों को खूब भाई है.
ये भी पढ़ें- Odisha Train Accident के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए Sonu Sood, शेयर किया वीडियो
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.