Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

पंचायत वाले 'मेहमान जी' पर टूटा दुखों का पहाड़, आसिफ खान ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा. अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर जिंदगी की अहमियत पर बात की। अब उनकी हालत स्थिर है.

Latest News
पंचायत वाले 'मेहमान जी' पर टूटा दुखों का पहाड़, आसिफ खान ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Aasif Khan

Add DNA as a Preferred Source

ओटीटी की दुनिया में अपने अभिनय से खास पहचान बनाने वाले अभिनेता आसिफ खान इन दिनों अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में हैं. 'पंचायत' वेब सीरीज में 'मेहमान जी' के किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले आसिफ को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया. आसिफ खान ने 'पाताल लोक' और 'पंचायत' जैसी सुपरहिट सीरीज में अहम भूमिकाएं निभाकर दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है. हालांकि अब उनकी तबीयत को लेकर जो खबर सामने आई है, उसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है. दो दिन पहले उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया.

36 घंटे ने मुझे जिंदगी की अहमियत समझा दी

दरअसल, अस्पताल में भर्ती होने के बाद आसिफ ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट साझा की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'पिछले 36 घंटे ने मुझे जिंदगी की अहमियत समझा दी है. हम अक्सर जीवन को हल्के में ले लेते हैं, लेकिन एक पल में ही सबकुछ बदल सकता है. इसीलिए जो भी हमारे पास है, उसके लिए हमें आभार जताना चाहिए.'

हालत अब स्थिर

उन्होंने अपने इस इमोशनल पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि हमें हमेशा यह याद रखना चाहिए कि हमारे जीवन में कौन लोग सबसे ज्यादा मायने रखते हैं और उनका हमें सम्मान करना चाहिए. आसिफ का यह भावुक संदेश न सिर्फ उनके प्रशंसकों के दिलों को छू गया, बल्कि यह जीवन के प्रति एक गहरा संदेश भी देता है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आसिफ खान की हालत अब स्थिर है और वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं.  डॉक्टर्स की मानें तो जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. 


यह भी पढ़ें: 'अमिताभ बच्चन एक वायरस की तरह हैं', इस फेमस एक्टर ने बिग बी के लिए कहा- 'जब भी उनका मन करता है...'


जल्दी स्वस्थ होने की कामना

फिलहाल, आसिफ खान के फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. उम्मीद है कि वह जल्द ही फिर से ओटीटी पर अपनी दमदार मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीतेंगे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.   

Advertisement
Advertisement

Advertisement