एंटरटेनमेंट
Panchayat का चौथा सीजन अब तय तारीख से पहले ही रिलीज होने वाला है. इसके ट्रेलर के साथ मेकर्स ने ये गुड न्यूज दे दिया है. जानें कब होगी रिलीज.
द वायरल फीवर (The Viral Fever) की मोस्ट अवेटेड सीरीज पंचायत (Panchayat 4) का अगला यानी चौथा सीजन काफी समय से चर्चा में है. जुलाई के महीने में ये अमेजन प्राइम वीडियो (Panchayat Amazon Prime Videos) पर रिलीज होने के लिए तैयार था. आज मेकर्स ने ट्रेलर के साथ इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. जी हां, पॉपुलर वेब सीरीज अब समय से पहले ही देखी जा सकेगी. वहीं इसका ट्रेलर (Panchayat 4 Trailer) भी काफी मजेदार है जिसे रिलीज कर दिया गया है. इस बार फुलेरा में चुनाव की सरगर्मी तेज होती दिखने वाली है.
पंचायत के अब तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं. हर सीजन ने लोगों को खूब एंटरटेन किया है. यही नहीं इसका हर एक किरदार घर घर में फेमस हो चुका है. पिछले साल इसका तीसरा सीजन रिलीज किया था जिसने ओटीटी पर धूम मचा दी थी. वहीं फैंस को अब अगले सीजन का इंतजार था. अब मेकर्स ने पंचायत 4 की नई रिलीज डेट और इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है. 2 मिनट 38 सेकेंड का ये ट्रेलर काफी मजेदार था.
इस बार भी फुलेरा के लोगों के सामने कई चुनौतियां आएंगी. साथ ही कॉमेडी और ड्रामा का तड़का लगने वाला है. इस बार मेकर्स कई ट्विस्ट लाने का वादा भी कर रहे हैं. खास बात ये है कि नए सीजन में चुनाव की सरगर्मी तेज होते नजर आएगी.
ये भी पढ़ें: Panchayat 4 Teaser: फुलेरा गांव में इलेक्शन की गर्मागर्मी, प्रधान जी और भूषण में होगी भिड़ंत
इस सीजन का प्रीमियर 24 जून को होगा. ये अमेजन प्राइम वीडियो पर ही स्ट्रीम होगा. इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है और डायरेक्शन दीपक कुमार मिश्रा व अक्षत विजयवर्गीय ने किया है. इस बार भी जितेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा अहम रोल में नजर आएंगे. पंचायत का पहला सीजन साल 2020 में आया था और इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था.
ये भी पढ़ें: Panchayat 4 में क्या होगा खास? यहां जानें सबकुछ
यहां देखें ट्रेलर:
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.