Advertisement

कौन थी पाकिस्तानी यूट्यूबर सना, जिसकी इस्लामाबाद में गोली मारकर की गई हत्या

पाकिस्तान की 17 साल की टिकटॉक स्टार सना यूसुफ (Sana Yousaf) की सोमवार को इस्लामाबाद स्थित उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

Latest News
कौन थी पाकिस्तानी यूट्यूबर सना, जिसकी इस्लामाबाद में गोली मारकर की गई हत्या

Sana Yousaf

Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून और समा टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 17 साल की टिकटॉक स्टार सना यूसुफ (Sana Yousaf) की सोमवार को इस्लामाबाद स्थित उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना सुंबल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई और देश में बार बार होने वाली ऐसी कई घटनाओं में से एक है. इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है. 

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार सना को एक अज्ञात हमलावर ने करीब से गोली मारी थी, जो कथित तौर पर उसके घर में घुसा और घटनास्थल से भागने से पहले गोलियां भी चलाई. पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया कि, '' हत्यारे ने कथित तौर पर घर में एंट्री ली और घटनास्थल से भागने से पहले गोलीबारी की. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल की रहने वाली सना ने अपने टिकटॉक वीडियो के जरिए लोगों के बीच पॉपुलैरिटी हासिल की थी.

यह भी पढ़ें- गुनाह है क्या? Elvish Yadav ने अपने विवादों पर किया रिएक्ट, कह डाली ये बड़ी बात

इस्लामाबाद की थी सना यूसुफ

इस मामले को लेकर समा टीवी का कहना है कि संदिग्ध व्यक्ति शायद घर पर मेहमान था. पुलिस अधिकारियों के हवाले से चैनल ने बताया, '' सना यूसुफ, जो अपर चित्राल की रहने वाली थीं और इस्लामाबाद के सेक्टर जी 13 में रहती थीं,  उनके घर पर मिलने आए एक मेहमान ने गोली मार दी. घटना के तुरंत बाद हमलावर मौके से भाग गया और पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. 

पोस्टमार्टम के लिए गया शव

सनी की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज(PIMS) में भेज दिया गया है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून और SAMAA TV दोनों ने पुष्टि की हैं कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. हत्या के पीछे का भी मकसद भी अभी तक साफ नहीं हुआ है. इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर भी आक्रोश देखने को मिल रहा है, जिसमें सना के कई फैंस न्याय की मांग कर रहे हैं. 

पहले भी पाकिस्तान में हो चुकी है ऐसी घटना

बता दें कि इस साल पाकिस्तान में किसी टीनएज लड़की की हत्या का यह पहला मामला नहीं है. इस साल की शुरुआत में ARY न्यूज ने बताया था कि क्वेटा में हीरा नाम की एक 15 साल की लड़की को उसके पिता और मामा ने टिकटॉक वीडियो बनाने के कारण हत्या कर दी थी. रिपोर्ट्स के अनुसार पिता अनवारुल हक अपनी बेटी को सोशल मीडिया गतिविधियों से नाराज थे और उसने उसे वीडियो पोस्ट करना बंद करने का निर्देश दिया था. जब उसने मना कर दिया, तो उसने कथित तौर पर अपने साले तैयब अली के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची. दोनों आरोपियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement