एंटरटेनमेंट
Padma Bhushan 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई बड़ी फिल्मी हस्तियों को 'पद्म' अवॉर्ड से सम्मानित किया है. इस समारोह की तस्वीरें सामने आ गई हैं और सेलेब्स को बधाई देने वालों का तांता लग गया है.
सोमवार को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार 2025 का आयोजन हुआ. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने कई बड़ी हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है. इस लिस्ट में फिल्मी सितारों का भी नाम शामिल है. एक्टर अजित कुमार और नंदामुरी बालकृष्ण को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें ये पुरस्कार प्रदान किए गए. उनके अलावा शेखर कपूर, अरिजीत सिंह और रिकी केज जैसी हस्तियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म अवॉर्ड हासिल किए. साथ ही दिवंगत सिंगर पंकज उधास को मरणोपरांत सम्मानित किया गया.
सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए एक समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ये सम्मान कई फिल्मी हस्तियों को दिया गया है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. यहां देखें लिस्ट:
सोशल मीडिया पर सेलेब्स को बधाई देने वालों का तांता लग गया है. अजीत कुमार से लेकर नंदमुरी बालकृष्ण का नाम काफी ट्रेंड कर रहा है.

इस फोटो में सिंगर जसपिंदर नरूला- पद्मश्री, गायक पंकज उधास की पत्नी- पद्म भूषण और फिल्म निर्माता शेखर कपूर-पद्म भूषण हासिल करते हुए देखा जा सकता है.

वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स अजीत कुमार और नंदमुरी बालकृष्ण को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. दोनों ये अवॉर्ड लेने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.