एंटरटेनमेंट
Oscars Awards 2023 LIVE Updates:लॉस एंजिल्स में डॉल्बी थिएटर में 95 वें अकादमी अवॉर्ड का दुनियाभर में ही नहीं भारत में भी इंतजार हो रहा है.
डीएनए हिंदी: Oscars Awards 2023 LIVE Updates: फिल्मों की दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर (Oscars 2023) की दुनियाभर में ही नहीं भारत में भी काफी चर्चा रही है. इस बार भारत की तरफ से 3 नॉमिनेशन हैं. बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए फिल्म RRR का गाना नाटू-नाटू (Naatu Naatu), डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म की कैटेगरी में फिल्म ऑल दैट ब्रीथ्स और ओरिजिनल शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में दी एलिफेंट व्हिस्परर्स को फाइनल नॉमिनेशन मिला है.
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट फिल्म RRR का गाना नाटू-नाटू ने भारत का मान बढ़ा दिया है.
'Naatu Naatu' from 'RRR' wins the Oscar for Best Original Song! #Oscars #Oscars95 pic.twitter.com/tLDCh6zwmn
— The Academy (@TheAcademy) March 13, 2023
अवतार: द वे ऑफ वॉटर को बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर अवॉर्ड मिला.
ओरिजिनल शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में दी एलिफेंट व्हिस्परर्स ने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ये देश का लिए गर्व का पल है. इस साल ये भारत का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है. भारतीय फिल्ममेकर गुनीत मोंगा की ये फिल्म एक फैमिली के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो तमिलनाडु के मुदुमलई टाइगर रिजर्व में दो अनाथ हाथी के बच्चों को गोद लेती है.
And here comes the Oscar!! Many congratulations to team of #TheElephantWhispers for bringing home the honor. pic.twitter.com/YjEfxixSEh
— KhushbuSundar (@khushsundar) March 13, 2023
ऑस्कर के मंच पर RRR का गाना Naatu Naatu का परफॉर्मेंस हुआ. ये पल हर भारतीय के लिए गर्व का है. ऑडियंस ने गाने को स्टैंडिंग ओवेशन दिया और जमकर एन्जॉय किया. सिंगर राहुल सिपलीगंज और काल भैरवा ने स्टेज पर गाने को गाया.
Standing Ovation After #NaatuNaatu Performance At #Oscars 🙏🙏🙏#GlobalStarNTRatOscars @tarak9999 pic.twitter.com/4JA4hFDfeR
— Nadiri Ravi 9999 (@NadiriRRRavi) March 13, 2023
Standing ovation for #NaatuNaatu Performance at the #Oscars95 ❤️🔥❤️🔥❤️🔥🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 #RRRMovie pic.twitter.com/kDwMNfnLM8
— RRR Movie (@RRRMovie) March 13, 2023
ऑस्कर में प्रेजेंटर दीपिका पादुकोण ने मंच से RRR के गाने नाटू नाटू को परफॉर्मेंस से पहले इंट्रोड्यूस किया. इस दौरान ऑडियंस की होटिंग ने बता दिया कि गाने का क्रेज अलग लेवल पर पहुंच गया है.
. @deepikapadukone at the #Oscars introducing #NaatuNaatu performance from #RRRMovie 🔥#NaatuNaatu #RRRForOscars #NaatuNaatuForOscars #RRRMovie pic.twitter.com/QBesO5BucP
— ❥︎ꪜ𝘬 | ᴍᴏᴜɴɪ✌︎ (@_taegguk_luv_) March 13, 2023
डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म की कैटेगरी में भारत की फिल्म ऑल दैट ब्रीथ्स के हाथ से ट्रॉफी फिसल गई है. Navalny को इस साल का बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है. Daniel Roher के डायरेक्शन में बनी Navalny एक रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी और उनकी घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है.
फिल्म RRR ने ऑस्कर में देश का मान बढ़ाया है. एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर और राम चरण ने रेड कार्पेट पर पोज दिया.
The RRR at the #OSCARS!!! #Oscars95 #NaatuNaatu #RRRMovie pic.twitter.com/QT1LGcRFtU
— RRR Movie (@RRRMovie) March 12, 2023
सुपरस्टार राम चरण ने ऑस्कर के कार्पेट पर पत्नी उपासना संग एंट्री की. ये कई मायनों में खास भी है क्योंकि कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे के आने की तैयारी कर रहा है.
#RRR's Ram Charan arrives at the #Oscars. https://t.co/i5wEon5eiV pic.twitter.com/7j9WwpPwCr
— Variety (@Variety) March 12, 2023
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने इंस्टाग्राम पर #Oscars95 कैप्शन के साथ ब्लैक गाउन में शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. इस बार दीपिका शो प्रेजेंट करने वाली हैं. वो तीसरी भारतीय महिला हैं जो ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंट करने जा रही हैं.
नाटू-नाटू गाने के कंपोजर एमएम कीरवानी अपनी पत्नी के साथ नजर आए. इससे पहले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर गाने ने इतिहास रच दिया था. एमएम कीरावानी के बनाए गए गाने को लॉस एंजेलिस फिल्म क्रिटिक्स की ओर से बेस्ट म्यूजिक कोर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. कीरवानी कई और सुपरहिट सॉन्ग कंपोज कर चुके हैं.
MM Keeravaani ❤️🔥❤️🔥❤️🔥 #Oscars #Oscars95 #RRRMovie pic.twitter.com/69XnH2D3XO
— RRR Movie (@RRRMovie) March 13, 2023
नाटू नाटू के सिंगर काला भैरव और राहुल सिप्लिगुंज और कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित भी रेड कार्पेट पर नजर आए. उनकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी. RRR का ये गाना बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट हुआ है.
Best Original Song nominees Kaala Bhairava & Rahul Sipligunj and choreographer Prem Rakshith talk about performing “Naatu Naatu” from #RRR at tonight’s #Oscars pic.twitter.com/N661tGJISx
— The Hollywood Reporter (@THR) March 12, 2023
95वे एकेडमी अवॉर्ड की सेरेमनी में इस बार रेड कारपेट की बजाय शैम्पेन कलर का कारपेट बिछा है. जानी-मानी हस्तियां इस कार्पेट पर उतरीं. 1961 से रेड कार्पेट बिछता आ रहा है पर इस साल ऐसा नहीं हुआ.