एंटरटेनमेंट
मनोज तिवारी ने Operation Sindoor पर एक गाना बनाया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसमें उन्होंने पीएम मोदी से लेकर भारतीय सेना को सम्मानित किया है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को अंजाम दिया था. हमारे देश की बहादुर सेना ने पाकिस्तान में बने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जिसकी दुनियाभर में चर्चा हुई. इस ऑपरेशन के बाद भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ अपने जीरो टॉलरेंस के संदेश को मजबूती से रखा था. अब बीजेपी नेता और एक्टर मनोज तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक गाना बनाया है. इसका नाम उन्होंने 'सिंदूर की ललकार' (Sindoor Ki Lalkar by Manoj Tiwari) रखा. उनके इस गाने की अब खूब चर्चा हो रही है.
मनोज तिवारी ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में एक नया गाना 'सिंदूर का ललकार' लॉन्च कर चुके हैं. इसके बारे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था. गाने का पोस्टर जारी करने के बाद उन्होंने अब गाना भी रिलीज कर दिया है जो खूब लाइमलाइट बटोर रहा है. खास बात ये है कि इसे मनोज तिवारी ने ही गाया और वो इसे गीतकार और कंपोजर भी हैं. इसे म्यूजिक सूरज बिस्वाकर्मा ने दिया है और परिकल्पना नीलकांत बख्शी ने की है. इसे उनकी पत्नि सुरभि तिवारी ने प्रोड्यूस किया है.
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor वाले पोस्ट के चलते पहले हुए बायकॉट, अब Aamir Khan ने यूं किया 'डैमेज कंट्रोल'
गाने के बारे में बात करते हुए मनोज तिवारी ने आजतक से कहा 'हमने कई बार देखा है कि जब भी इस देश में कोई घटना होती है, तो गायक उसके इर्द-गिर्द गाने बनाते हैं. इस बार, कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण हुआ है ऑपरेशन सिंदूर. पहलगाम में हुई दुखद घटना के बाद, देश में हर कोई दुख और गुस्से से भर गया है इसलिए, हमारी पेशकश के रूप में और हमारे सैनिकों के सम्मान के लिए, हमने यह गीत लिखा, संगीतबद्ध और निर्मित किया है.'
बता दें कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर 8 मई 2025 की सुबह चलाया था. इसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.