एंटरटेनमेंट
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के बीच का विवाद अब खत्म हो गया है. एक वायरल वीडियो में पवन सिंह द्वारा अंजलि राघव की कमर को छूने पर हंगामा मच गया था. विवाद बढ़ने पर पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है.
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह एक गाने की शूटिंग के दौरान हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर को छूते नजर आए. इस वीडियो को लेकर काफी विवाद हुआ और पवन सिंह की जमकर आलोचना हुई. लेकिन अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है. पवन सिंह ने अपनी गलती मानी और अंजलि राघव से माफी मांगी है, जिसे अंजलि ने बड़े दिल से स्वीकार कर लिया है.
दरअसल, यह मामला एक गाने की शूटिंग के दौरान का है. मंच पर एक इवेंट प्रमोशन के दौरान एक वीडियो क्लिप में पवन सिंह, अंजलि राघव के साथ डांस करते नजर आ रहे थे. डांस के दौरान पवन सिंह ने अंजलि राघव की कमर को छू लिया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ. लोगों ने पवन सिंह के इस व्यवहार को गलत बताया और उन पर जमकर गुस्सा निकाला. कुछ लोगों ने तो इसे जानबूझकर की गई हरकत भी कहा, जिसके बाद यह विवाद और बढ़ गया.
यह भी पढ़ें: 'सुसाइड करने के अलावा कुछ नहीं सूझ रहा...', पवन सिंह की पत्नी ज्योति का भावुक पोस्ट, एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
बढ़ते विवाद को देखते हुए पवन सिंह ने इस मामले पर सफाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अंजलि राघव और उनके फैंस से माफी मांगी. पवन सिंह ने कहा कि यह सब जानबूझकर नहीं हुआ, बल्कि गाने की शूटिंग के दौरान हुई एक गलती थी. उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था और वह हर महिला कलाकार का सम्मान करते हैं. पवन सिंह ने अपनी पोस्ट में अंजलि राघव को एक अच्छी कलाकार बताया और उनसे माफी मांग लिया है. इस बीच पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की. उन्होंने आरोप लगाया कि पवन पिछले कई महीनों से उनसे संपर्क ही नहीं कर पा रहे हैं, और इन्हीं सब वजहों से उन्हें आत्महत्या जैसे कदम सोचने पर मजबूर कर दिया है.
पवन सिंह की माफी के बाद अंजलि राघव ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी. अंजलि ने अपनी पोस्ट में कहा कि उन्होंने पवन सिंह को माफ कर दिया है. उन्होंने लिखा कि हर इंसान से गलती हो सकती है और जब कोई अपनी गलती मानता है तो उसे माफ कर देना चाहिए. अंजलि ने पवन सिंह को एक महान कलाकार बताया और कहा कि वह उनके साथ काम करके खुश हैं. साथ ही साथ उन्होंने यह भी लिखा कि क्या आपको लगता है कि मैंने खुशी में हंसकर इसका स्वागत किया? किसी को पब्लिक में बिना उनकी सहमति के छूना बिल्कुल गलत है… मैं अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी .
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.