Advertisement

Murali Mohapatra: KK के बाद इस मशहूर सिंगर का निधन, स्टेज पर परफॉर्म करते वक्त आया हार्ट अटैक

Murali Mohapatra महज 59 साल के थे. उनके निधन की खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है.

Murali Mohapatra: KK के बाद इस मशहूर सिंगर का निधन, स्टेज पर परफॉर्म करते वक्त आया हार्ट अटैक
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ओड़िशा के मशहूर गायक मुरली मोहपात्रा (Murali Mohapatra) का निधन हो गया है. मुरली कोरापुट डिस्ट्रिक्ट की दुर्गा पूजा में परफॉर्म कर रहे थे. इस दौरान वे अचानक मंच पर ही गिर गए. सिंगर की ऐसी हालत देख आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मुरली ओड़िसा के जाने माने गायक थे. परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं चल रही थी. बीते रविवार जयपुर शहर (ओड़िशा) में चार गीतों को गाने के बाद वे थोड़ी देर वहां रखी कुर्सी पर बैठे और फिर अचानक स्टेज पर गिर पड़े. 

यह भी पढ़ें- Adipurush के रावण ने इस्लाम कुबूल कर लिया? धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

सिंगर के भाई बिभूति प्रसाद महापात्रा ने बताया कि वे लंबे समय से हृदय रोग और डायबिटीज से पीड़ित थे. रविवार को अचानक स्टेज पर ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वे हमें छोड़कर चले गए.  

मुरली मोहपात्रा महज 59 साल के थे. उनके निधन की खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है. जयपुर में उन्हें अक्षय मोहंती के नाम से भी जाना जाता था. अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत करने से पहले मुरली जयपुर के सब कलेक्टर भी रह चुके थे. अब हर कोई नम आंखों से सिंगर को याद कर रहा है. 

यह भी पढ़ें- Adipurush: भगवान राम के अवतार में नजर आए प्रभास, अयोध्या से रिलीज होगा फिल्म का टीजर 

ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने भी मुरली के निधन पर शोक व्यक्त किया है. पटनायक ने ट्वीट कर लिखा, 'लोकप्रिय गायक मुरली महापात्रा के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं. उनकी मधुर आवाज हमेशा श्रोताओं के दिलों में आनंद का भाव उत्पन्न करती रहेगी. उनकी आत्मा को शांति मिले. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement