एंटरटेनमेंट
Nora Fatehi अपने डांस मूव्स के साथ अपने स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. हर बार नोरा स्टाइलिश कपड़ों में ही नजर आती हैं. इस बार भी वो पिंक कलर की एलिगेंट साड़ी में नजर आईं जिसने फैंस को दीवाना बना लिया है.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं. हर बार नोरा स्टाइलिश कपड़ों में ही नजर आती हैं. इसी कारण वो हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं. उनका कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होता रहता है. इसी बीच नोरा खूबसूरत सी पिंक साड़ी में स्पॉट हुईं पर मुंबई में हो रही बारिश से वो काफी परेशान भी नजर आईं. उनके वीडियो को देखकर कुछ लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं तो कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया.
नोरा फतेही इन दिनों डांस दीवाने जूनियर शो में बतौर जज नजर आ रही हैं. शो में वो अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. उनकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. एक बार फिर डांस दीवाने जूनियर (Dance Deewane Juniors) के सेट से एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वो इस साड़ी में काफी जच रही थीं. उनकी साड़ी का ब्लाऊज भी काफी स्टाइलिश था जिसे देख फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पाए.
हालांकि वो इस दौरान ट्रोल भी हो गईं. मुंबई में हो रही बारिश के कारण वो परेशान नजर आईं. नोरा गाड़ी से उतरीं तो काफी लोग उन्हें संभालते हुए नजर आए. कुछ ने उनकी साड़ी का पल्लू पकड़ा तो किसी ने उनका हाथ. कुछ उस तरह से वो अपनी कार से वैनिटी वैन तक पहुंची. लोगों को ये सब बिल्कुल रास नहीं आया और यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया.
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वो क्या अकेले चल नहीं सकती हैं. एक यूजर ने लिखा- 'इन अमीर लोगों को चलने के लिए भी लोग लगते हैं. एक मैं हूं जो अपना फोन, छाता और बैग सब संभालती हूं.' दूसरे यूजर ने लिखा- 'मुंबई में महिलाएं साड़ी पहनकर ट्रेन में ट्रैवल करती है और इन्हें मदद के लिए 10 हाथ चाहिए.'
कुछ लोग ऐसे भी थे जिनको नोरा का लुक काफी पसंद आया. बता दें कि नोरा ने काफी कम समय में बॉलीवुड से लेकर टीवी में अपनी पहचान बना ली है.
ये भी पढ़ें: स्कूटी पर निकलीं Nora Fatehi, लोग बोले- 'दिल्ली में होती तो कट जाता चालान'
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.