Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Ambani परिवार की बड़ी बहू Shloka Mehta के पास है कीमती हार, गिनीज बुक में दर्ज है नाम, देखें Photos

नीता मुकेश अंबानी(Nita Mukesh Ambani) की बड़ी बहू श्लोका मेहता(Shloka Mehta) के पास दुनिया का सबसे बेशकिमती डायमंड नेकलेस है.

Ambani परिवार की बड़ी बहू Shloka Mehta के पास है कीमती हार, गिनीज बुक में दर्ज है नाम, देखें Photos

Shloka Mehta: श्लोका मेहता

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नीता मुकेश अंबानी(Nita Mukesh Ambani) की बड़ी बहू श्लोका मेहता(Shloka Mehta) ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है. श्लोका मेहता ने मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. उस दौरान वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं थी, जिसके चलते वह सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं. दो बच्चों की मां श्लोका अपने आप में ही एक फैशनिस्टा हैं. 

दरअसल, श्लोका अक्सर ही बेहद खूबसूरत हीरे के हार पहने हुए नजर आती हैं और ऐसा हो भी क्यों न. श्लोका दुनिया के सबसे प्रभावशाली हीरा कारोबारी परिवार से ताल्लुक जो रखती हैं. वहीं दुनिया के सबसे अमीर परिवार में आने वाले अंबानी घर की बड़ी बहू भी हैं. श्लोका के सबसे बेशकीमती चीजों में से एक हीरों का हार है, जो कहा जाता है कि उनकी सास नीता अंबानी ने गिफ्ट में दिया है. यह हीरों का हार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द एलइनकम्पेरेबल के अनुसार दुनिया में सबसे मूल्यवान हार के रूप में दर्ज किया गया है.

बेशकिमती है श्लोका मेहता का यह हार

लेबनानी ज्वेलरी लीगेसी हाउस मौवाड का कालातीत टुकड़ा एलइनकंपरेबल डायमंड नेकलेस के पास दुनिया में सबसे मूल्यवान हार का रिकॉर्ड है, जिसकी कीमत $55 मिलियन है. नेकलेस में 407.48 कैरेट पीला हीरा है, 229.52 कैरेट सफेद हीरा के हार से 18 गुलाबी सोने की शाखाओं से जुड़ा हुआ है. पीला हीरा दुनिया का सबसे अनोखा हीरा है, जिसे स्टेप कट पैटर्न से डिजाइन किया गया है. 

ये भी पढ़ें- Ambani परिवार में गूंजी किलकारी, श्लोका मेहता ने दिया 'नन्हीं परी' को जन्म

प्रग्नेंसी के दौरान बेहद खूबसूरत अंदाज में करवाया था फोटोशूट

श्लोका जिस दौरान अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट थीं, तब उन्हें दुनिया के सबसे महंगे गहनों से सराबोर देखा गया था. उस दौरान उन्हें नेकलेस, अंगूठियां और चूड़ियां और डायमंड हेयरबैंड, में देखा गया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. अलग अलग तरह के हीरों की लटकली स्ट्रिंग के साथ तीन स्ट्रैंड हेयरबैंड और बेहद खूबसूरत इयररिंग्स के साथ न्यू मॉम कहर ढा रही थीं. 

ये भी पढ़ें- Ambani Family: मुकेश अंबानी की पत्नी नीता से कृषा शाह तक, जानिए परिवार की ये 5 बहुएं शादी से पहले क्या करती थीं

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आईं थी श्लोका 

श्लोका मेहता पर हर एक हीरा बेहद कमाल लग रहा था. श्लोका ने जिस दौरान यह फोटोशूट करवाया था वह डायमंड से सराबोर थीं. साथ ही उन्होंने क्रॉप टॉप और लॉन्ग स्कर्ट में फोटोशूट करवाया था. वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं. आपको बता दें कि हाल ही में श्लोका ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. उन्होंने एक नन्ही परी यानी की बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement