Advertisement

World Cup को लेकर पूछे गए एक सवाल पर ट्रोल हुईं Pakistani एक्ट्रेस, करारा जवाब देते हुए बोलीं 'पीछे हट'

Pakistan की फेमस TV होस्ट और एक्ट्रेस Nida Yasir का एक वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है. इसको लेकर वो जमकर ट्रोल हो रही हैं. पढ़ें क्या है पूरा मामला.

Latest News
World Cup को लेकर पूछे गए एक सवाल पर ट्रोल हुईं Pakistani एक्ट्रेस, करारा जवाब देते हुए बोलीं 'पीछे हट'

Nida Yasir निदा यासिर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: निदा यासिर (Nida Yasir), पाकिस्तान की एक फेमस टेलीविजन होस्ट और एक्ट्रेस हैं. उनकी खूबसूरती के आगे कई पाकिस्तानी अदाकाराएं और होस्ट फेल हैं.उनकी फैन फॉलोइंग पड़ोसी मुल्क में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है. इसी बीच एक्ट्रेस अपने एक वीडियो के कारण काफी ट्रोल हो रही हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. हालांकि निदा (Nida Yasir trolled) ने खुद इस बात का करारा जवाब दिया है जिसमें वो काफी गुस्से में नजर आईं. आपको आगे बताते हैं आखिर पूरा माजरा है क्या. 

दरअसल हुआ कुछ यूं कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के शो उर्दूफ्लिक्स पर हाल ही में निदा यासिर नजर आई थीं. इस दौरान निदा यासिर से  शोएब अख्तर ने उस साल के बारे में पूछा जब पाकिस्तान ने 1992 विश्व कप जीता था. इसके जवाब को याद करते हुए निदा ने पहले 2006 कहा फिर अपने बगल में बैठी शाइस्ता लोधी ने उसे सही करने के लिए कहा. इसके बावजूद शोएब अख्तर पूछताछ में लगे रहे, जबकि निदा सही जवाब ढूंढ़ती रही थीं. 

निदा इस सवाल से काफी कन्फ्यूज नजर आईं. शोएब अख्तर ने फिर सवाल बदलते हुए पूछा, 'पाकिस्तान ने किस साल 2009 का वर्ल्ड कप जीता था.' निदा ने तुरंत "1992" जवाह दिया. वीडियो के सामने आते ही लोगों ने जमकर निदा को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों ने निदा पर मीम्स बनाना शुरू कर दिया. कई लोगों ने दावा किया कि यह सब स्क्रिप्टेड था. 

ये भी पढ़ें: Pakistani Actress की छोटी ड्रेस पर लोगों ने डाली धर्म की नसीहतें, Photos देख ट्रोल्स बोले 'शर्म करो'

nida yasir

ट्रोल होने पर एक्ट्रेस भी कहां पीछे रहने वाली थीं. उन्होंने भी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया और कहा, 'ऐसा मैंने क्या कर दिया. लोग अपनी डेट ऑफ बर्थ और बहुत कुछ भूल जाते हैं. इसलिए मेरा नारा है पीछे हट.' वहीं निदा के फैंस उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: T20 में Indian Team को हरा दो तो मैं शादी करूंगी... Pakistani एक्ट्रेस ने Zimbabwe को दिया ये लालच

Pakistan ने इस साल जीता था World cup

बता दें कि पाकिस्तान ने अपना पहला विश्व कप 1992 में इमरान खान की कैप्टेंसी में जीता था. उनकी पहली टी20 विश्व कप जीत 2009 में यूनिस खान की कप्तानी में हुई थी जब उन्होंने श्रीलंका को हराया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement