Advertisement

'नहीं माने तो सबक सिखाएंगे', Neha Kakkar और उनके पति को मिली धमकी, ये किसने दिया कपल को अल्टीमेटम?

Neha Kakkar और उनके पति Rohanpreet Singh को हाल ही में धमकी मिली है. इस खबर ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है. यहां जानें किसने और क्यों सिंगर को अल्टीमेटम दिया है.

Latest News
'नहीं माने तो सबक सिखाएंगे', Neha Kakkar और उनके पति को मिली धमकी, ये किसने दिया कपल को अल्टीमेटम?

Neha Kakkar her husband Rohanpreet Singh

Add DNA as a Preferred Source

फेमस बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सिंगर और उनके पति रोहनप्रीत सिंह (Neha Kakkar her husband Rohanpreet Singh) को हाल ही में धमकी मिली है. बाबा बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह अकाली की ओर उन्हें धमकाया गया है. उन्होंने कपल को सार्वजनिक रूप से अभद्र व्यवहार न करने की चेतावनी दी है. साथ ही कहा कि अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कहा ये भी गया कि अगर वो ऐसा करेंगे तो इसका परिणाम (Neha Kakkar & husband Rohanpreet Singh threat) भुगतना पड़ेगा.

ट्विटर पर ऐसी तमाम खबरें वायरल हो रही हैं जिसमें कहा गया कि निहंग मान सिंह ने नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को सार्वजनिक रूप से अभद्र व्यवहार करने के लिए सबक सिखाने की मंशा जाहिर की है. इस बयान ने सांस्कृतिक मूल्यों और सार्वजनिक व्यवहार को लेकर चर्चाओं को जन्म दे दिया है. खबरों की मानें तो निहंग ने कहा है 'लोगों के सामने पति संग अश्लील हरकतें कर रही हैं, नहीं माने तो सबक सिखाएंगे.'

नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो इंस्टा पर पति संग खूब रोमांटिक फोटोज शेयर करती रहती हैं. लोग उनकी जोड़ी को काफी पसंद भी करते हैं.

ये भी पढ़ें: Neha Kakkar B'day: आज कहलाती हैं 'हिट मशीन' पर कभी संघर्षों से भरा था जीवन

उन्होंने साल 2020 में सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की थी. तभी से दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं. कपल की पहली मुलाकात उनके गाने 'नेहू द व्याह' की शूटिंग के दौरान सेट पर हुई थी. ये सॉन्ग उनकी ऑनस्क्रीन शादी के बारे में था पर बाद में उन्होंने रियल शादी कर ली थी. 

HIT गाने गा चुकी हैं नेहा
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो नेहा कक्‍कड़ आज बॉलीवुड की हिट मशीन कहलाती हैं. वो कई पॉपुलर सॉन्ग गा चुकी हैं जिसमें सेकंड हैंड जवानी, लंदन ठुमका, मनाली ट्रान्स, टुकुर टुकुर जैसे तमाम गाने शामिल हैं. 
 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement