एंटरटेनमेंट
Neena Gupta ने Subhash Ghai से जुड़े एक शॉकिंग किस्सा पर खुलासा किया है. इस किस्से में फिल्म 'खलनायक' के गाने 'चोली के पीछे क्या है' का जिक्र है. इस गाने की शूटिंग के दौरान सुभाष घई ने इनरवेयर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था जिसकी वजह से एक्ट्रेस को शूटिंग छोड़कर जाना पड़ा था. हालांकि, दूसरे दिन उन्होंने इस गाने का शूट किया था. नीना गुप्ता ने बताया था कि वो बुरी तरह शर्मिंदा हो गई थीं और
डीएनए हिंदी: Neena Gupta: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता शानदार फिल्मी करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अब उनकी जिंदगी फिल्मी कहानी पर एक बायोपिक (Neena Gupta Biopic) बनने वाली है. इस फिल्म में नीना की जिंदगी से जुड़े कई किस्सों के खुलासे किए जाएंगे. नीना अपनी जिंदगी पर किताब पहले ही लिख चुकी हैं जिसमें कई चौंकाने वाली बातें शेयर कर चुकी हैं. ऐसा ही एक किस्सा फिल्म 'खलनायक' (Khal Nayak) के गाने 'चोली के पीछे क्या है' (Choli Ke Peeche Kya Hai) से जुड़ा है. इस गाने के दौरान कुछ ऐसा हुआ है कि नीना बुरी तरह शर्मिंदा हो गई थीं.
Subhash Ghai ने कही थी ये बात
नीना गुप्ता ने अपनी बायोपिक 'सच कहूं तो' में इस किस्से का खुलासा किया था. जो 1993 में रिलीज हुई सुभाष घई फिल्म 'खलनायक' से जुड़ा था. इस फिल्म के बोल्ड गाने चोली के पीछे क्या है' को लेकर एक दौर में जबरदस्त विवाद हुआ था. इस गाने पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे थे जिसमें माधुरी दीक्षित और नीना गुप्ता दोनों नजर आई थीं. नीना गुप्ता ने इस गाने से जुड़ा किस्सा बताते हुए बयां किया था कि किस तरह वो सुभाष घई की वजह से पानी-पानी हो गई थीं.
ये भी पढ़ें- Neena Gupta ने लगाई 'Sexy Dress' पर एक्ट्रेसेज को ट्रोल करने वालों की क्लास
एक्ट्रेस नीना गुप्ता की किताब में एक चैप्टर है 'चोली के पीछे क्या है'... जिसमें उन्होंने इस गाने की शूटिंग के बारे में बात की है. उन्होंने बताया है कि गाने की शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने उन्हें 'पैडेड ब्रा' पहनने की सलाह दी थी. सुभाष के मुंह से ये बात सुनकर नीना गुप्ता को शर्म महसूस हुई थी.
शूटिंग छोड़कर चली गई थीं एक्ट्रेस
नीना गुप्ता ने बताया कि 'जब सुभाष घई ने मुझे बताया कि इसमें मेरा रोल क्या होगा तो मैं इसके करने से हिचक रही थी. मुझे यह जानकार बहुत खुशी हुई कि गाने में मेरा वाला हिस्सा मेरी दोस्त ईला अरुण गा रही हैं. उनके साथ मैंने कई फिल्मों में काम किया था लेकिन मैं वो नहीं कर सकती थी, जो मुझसे कहा गया'.
ये भी पढ़ें- Sofia Hayat 'आत्मतृप्ति' के लिए कर रही थीं व्रत, पहुंच गई अस्पताल
नीना ने किताब में बताया कि 'मुझे गुजराती आदिवासी कपड़े पहना दिए गए थे और जब अप्रूवल के लिए डायरेक्टर सुभाष घई के पास भेजा गया तो वो मुझे देखते ही चीख पड़े- नो! नो! नो! नो! कुछ भरो. मैं शर्मिंदा हो गई. मेरे विचार से वह मेरी चोली के लिए यह कह रहे थे कि इसे और भरो. मैं जानती थी कि ये पर्सनल नहीं था लेकिन मैं उस दिन शूटिंग नहीं कर पाई. नीना आगे बताती हैं कि अगले दिन जब वह सेट पर पहुंची तो उन्हें सुभाष घई के पास दूसरे आउटफिट में ले जाया गया. इस पर बार उन्हें एक हेवी पैडेड ब्रा भी दिया गया था. इस बार जब सुभाष घई ने उन्हें देखा तो वह संतुष्ट थे.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.