Advertisement

'मैं पूरी रात सोई नहीं', अपने पहले किसिंग सीन के बाद ऐसा हो गया था इस एक्ट्रेस का हाल, डेटॉल से तक धोया था मुंह

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस Neena Gupta अपनी बेतरतीन अदाकारी के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने पहली बार किए किसिंग सीन के एक किस्से के बारे में शेयर किया है. जानें एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है.

'मैं पूरी रात सोई नहीं', अपने पहले किसिंग सीन के बाद ऐसा हो गया था इस एक्ट्रेस का हाल, डेटॉल से तक धोया था मुंह

Neena Gupta 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नीना गुप्ता (Neena Gupta) बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वो अपनी शानदार और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस को उनके हर रोल (Neena Gupta films) को लेकर तारीफें मिली हैं. फिल्मी करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ (Neena Gupta personal life) को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं. नीना आए दिन अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों के बारे में खुलासे करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि अपने करियर के पहले किसिंग सीन (Neena Gupta kissing scenes) को शूट करने के बाद उनका हाल कैसा हो गया था. उन्होंने बताया कि उन्हें रातभर नींद नहीं आई थी. 

इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए नीना गुप्ता ने अपने पहले किसिंग सीन के बारे में बात की. उन्होंने कहा 'कई साल पहले, मैंने दिलीप धवन के साथ एक सीरियल किया था जिसमें भारतीय टीवी पर पहला लिप-टू-लिप किस सीन था. मैं पूरी रात सो नहीं सकी. वो दिखने में अच्छा था लेकिन मैं शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार नहीं थी. मैं बहुत तनाव में थी लेकिन मैंने खुद को इससे गुजरने के लिए मना लिया थी.'

neena

एक्ट्रेस ने आगे कहा 'सीन खत्म होते ही मैंने डेटॉल से अपना मुंह धोया था. किसी ऐसे शख्स को किस बहुत मुश्किल था जिसे मैं नहीं जानती थी.'

ये भी पढ़ें: Neena Gupta से 'पैडेड-ब्रा' को लेकर सुभाष घई ने कही थी ऐसी बात, शर्म से लाल हो गई थीं एक्ट्रेस

नीना गुप्ता टीवी शो दिल्लगी की बात कर रही हैं जिसमें उनके साथ दिलीप धवन भी लीड रोल में थे. ये उनका ऑनस्क्रीन पहला किसिंग सीन था.

ये भी पढ़ें: Neena Gupta: फैन के बिना पूछे फोटो लेने पर फूटा नीना गुप्ता का गुस्सा, बोलीं 'मैं तो पब्लिक प्रॉपर्टी हूं'

वहीं नीना गुप्ता जल्द ही लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आने वाली हैं. 29 जून से ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इससे पहले नीना गुप्ता को फिल्म 'ऊंचाई' में देखा गया था. वहीं एक्ट्रेस पंचायत 3 की भी शूटिंग में बिजी थीं जिसकी एक झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी दी थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement