Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

लेह में 'धुरंधर' की शूटिंग के दौरान 100 से ज्यादा क्रू मेंबर बीमार, जानिए क्या है पूरा मामला

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म की शूटिंग के दौरान 100 से ज्यादा क्रू मेंबर्स खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए, जानें आखिर क्या है पूरा माजरा...

Latest News
लेह में 'धुरंधर' की शूटिंग के दौरान 100 से ज्यादा क्रू मेंबर बीमार, जानिए क्या है पूरा मामला

Dhurandhar Movie 

Add DNA as a Preferred Source

रणवीर सिंह की फिल्म की टीम को लद्दाख में चल रही शूटिंग के दौरान समस्या का सामना करना पड़ा. 100 से ज़्यादा क्रू मेंबर्स को संदिग्ध फ़ूड पॉइज़निंग के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभावित क्रू मेंबर्स रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर धुरंधर की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग के समय जब क्रू मेंबर खाना खाकर उठे ही थे कि वे अचानक बीमार पड़ गए. यह सब देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई और बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.  

खाना खाने से बीमार हुए क्रू मेंबर्स 

धुरंधर फिल्म के एक सीक्वेंस शूट के ब्रेक के दौरान केटरर ने लगभग 600 लोगों  को खाना परोसा जिसे खाने के बाद अचानक लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया. उन्हें सिरदर्द और उल्टी आने लगी और लगभग 120 लोग बीमार हो गए. बीमार लोगों को रविवार देर रात SNM अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में अचानक मरीजों की भीड़ उमड़ने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थिति को संभालने के लिए तुरंत और कर्मचारियों को तैनात किया गया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाया गया. 

एक सीनियर डॉक्टर ने कहा, 'हमने मरीजों की भीड़ को सही तरीके से नियंत्रित किया. पुलिस ने भी भीड़भाड़ वाले आपातकालीन वार्ड को नियंत्रित करने और अफरा-तफरी को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाया. यह फूड पॉइजनिंग का मामला है और जांच के लिए खाने का सैंपल ले लिया गया है. इलाज के बाद जिन मरीजों की हालत स्थिर है उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.'

'धुरंधर' फिल्म कब रिलीज होगी? 

इस फिल्म में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां काम कर रही हैं. इस फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह हैं और संजय दत्त, आर.माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल भी अहम रोल में हैं.  फिल्म की शूटिंग में अभी 50 दिन बाकी हैं. फिल्म को आदित्य धर डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म सिनेमाघरों में 5 दिसम्बर 2025 को रिलीज होगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement