एंटरटेनमेंट
Miss World 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी के सिर मिस वर्ल्ड का ताज सज गया है. भारत ने इस साल भी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी की थी.
Miss World 2025: मिस थाईलैंड ओपल सुचाता चुआंग्सरी (Miss Thailand Opal Suchata Chuangsri) के सिर आखिरकार मिस वर्ल्ड का ताज सज गया है. हैदराबाद में हो रही इस मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में उन्हें ये ताज पहनाया गया. विजेता को चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा (Miss World 2024 Krystyna Pyszková) यानी मिस वर्ल्ड 2024 ने ताज पहनाया. वहीं भारत की नंदिनी गुप्ता को जीत नहीं मिल पाई. नंदिनी टॉप 8 में जगह बनाने में चूक गईं.
मिस थाईलैंड ओपल सुचाता चुआंगसरी को इस साल मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया है. उन्होंने दुनियाभर के 107 अन्य राष्ट्रीय विजेताओं को हराया है. इथियोपिया की हासेट डेरेजे एडमसु दूसरे स्थान पर रहीं. मिस वर्ल्ड 2025 के विनर का ऐलान होते ही थाईलैंड की ओपल की खुशी का ठीकाना नहीं था. वहीं भारत की नंदिनी गुप्ता की बात करें तो वो अंतिम 20 में जगह बनाने के बाद बाहर हो गईं. मिस वर्ल्ड जीतने वाली आखिरी भारतीय मानुषी छिल्लर थीं, जिन्होंने 2017 में ताज जीता था.
ये भी पढ़ें: मिलिए Miss World 2024 Krystyna Pyszkova से, ये हैं उनकी 5 खासियत
खास बात ये है कि बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मिस थाईलैंड ओपल सुचाता चुआंग्सरी से सवाल पूछा था. उन्होंने ओपल से पूछा कि इस यात्रा से और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के बारे में उन्होंने क्या सीखा. इसपर ओपल ने कहा 'मैंने सीखा है कि हमें ऐसे लोग बनना चाहिए जिन्हें हमारे प्रियजन आदर्श मानते हों. चाहे हम कितनी भी दूर क्यों न चले जाएं, हमारे काम हमेशा ज़ोरदार होने चाहिए.'
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.