Advertisement

Mirzapur 3 Teaser: लौट आया घायल शेर, खूनखराबे से भरा होगा नया सीजन, दिल दहला देगा पहला वीडियो

Mirzapur 3 Teaser: पॉप्युलर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का नया सीजन रिलीज होने वाला है और इसके धमाकेदार टीजर के साथ ही सीरीज की पहली झलक देखने को मिल गई है.

Latest News
Mirzapur 3 Teaser: लौट आया घायल शेर, खूनखराबे से भरा होगा नया सीजन, दिल दहला देगा पहला वीडियो

Mirzapur 3 Teaser: मिर्जापुर 3 टीजर

Add DNA as a Preferred Source

बीते काफी समय से वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के अगले सीजन यानी 'मिर्जापुर 3' (Mirzapur 3) को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, अब रिलीज से कुछ हफ्ते पहले ही मेकर्स एक-एक करके सीरीज से जुड़े राज लगातार खोल रहे हैं. 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट हाल ही में अनाउंस हुई है और अब इसका धमाकेदार टीजर (Mirzapur 3 Teaser) भी रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर में हर एक किरदार की झलक दिखाते हुए बताया गया गै कि नए सीजन में ये किरदार कितने बदल जाएंगे और क्या कुछ नया देखने को मिलेगा. टीजर में 'घायल शेर' की वापसी पर भी हिंट दी गई है.

'मिर्जापुर 3' के टीजर की शुरुआत में जंगल के जानवरों की खासियत के बारे में बता कर की जाती है. इसके बाद किरदारों को इंट्रोड्यूस किया जाता है. टीजर की शुरुआत में ही 'गुडडू' तोड़फोड़ करता दिखाई देता है. फिर एक के बाद एक कई कैक्टर्स की तुलना जानवरों से की जाती है, जिसमें जंगली बिल्ली, लोमड़ी, चीता, शेरनी, खरगोश, लकड़बग्घा, गीदड़ और घड़ियाल जैसे जानवरों का नाम लिया जाता है और आखिर में एंट्री होती है 'घायल शेर' की जो पंकज त्रिपाठी हैं. टीजर में बताया गया है कि सीरीज में 'घायल शेर' की वापसी होगी. यहां देखें वायरल हो रहा 'मिर्जापुर 3' का टीजर-


यह भी पढ़ें- Kota Factory Season 3 Trailer: 'पंचायत' के बाद फिर दिल जीतने आए 'जीतू भैय्या', झकझोर देगा हर सीन


टीजर में कुलभूषण खरबंदा यानी 'मिर्जापुर के बाबूजी' बताते हैं कि नए सीजन में कैसा नजारा होगा. वो कहते दिखते हैं कि 'कड़केगी बिजली, गूंजेगा आसमान. गलियारे होंगे लहुलुहान. इस बार मचेगा घमासान, गर्दा कटने वाला है. पर्दा फिर से हटने वाला है. क्योंकि बात होगी बपौती की, बकैती की, बवाल की क्योंकि बात होगी जंगल के भौकाल की'. आखिर में ये ऐलान कर दिया गया है कि 'मिर्जापुर 3' अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 5 जुलाई 2024 को रिलीज होने वाला है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement