Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में Zohran Mamdani ने लगाया बॉलीवुड का तड़का, रोटी-कपड़ा-मकान के वादे से जीत रहे जनता का दिल

न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा के सदस्य और डेमोक्रेटिक मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने लोगों से बॉलीवुड स्टाइल में वोट्स मांगे हैं.

Latest News
न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में Zohran Mamdani ने लगाया बॉलीवुड का तड़का, रोटी-कपड़ा-मकान के वादे से जीत रहे जनता का दिल

Zohran Mamdani

Add DNA as a Preferred Source

न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा के सदस्य और डेमोक्रेटिक मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) इन दिनों चर्चा में है. उन्होंने मेयर पद के चुनाव के लिए अपने अभियान पर जोर देते हुए लोगों से वोट डालने की अपील की है और अपने वोट्स बढ़ाने के लिए उन्होंने बॉलीवुड की थीम का सहारा लिया है. उन्होंने इस दौरान हिंदी में बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि खूब वायरल हो रहा है. 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में ममदानी, जो न्यूयॉर्क शहर के पहले साउथ एशियाई मेयर बन सकते हैं. उन्होंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और किशोर कुमार की सिनेमाई विरासत को याद करते हुए दूसरे उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो को चैलेंज किया है. उन्होंने ये चैलेंज करते हुए एक वीडियो के जरिए मैसेज दिया.हालांकि यह एक दम सही भी बैठ रहा है क्योंकि वह फेमस भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे हैं, जिन्होंने मानसून वेडिंग और द नेमसेक जैसी इंटरनेशनल फिल्मों का डायरेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें- क्या Radhika Madan इस एक्टर को कर रही हैं डेट? हो गया है खुलासा

वीडियो की शुरुआत ममदानी कहते हैं, '' भाइयों और बहनों इलेक्शन में सिर्फ 20 दिन बचे हैं और च्वाइस मेरे और एंड्रयू कुओमो के बीच में है. अगर आप पहली बार इलेक्शन के बारे में जान रहे हैं, तो ये है जो एंड्रयू कुओमो ऑफर कर रहा है. इसके बाद 1975 की फिल्म दीवार का एक सीन होता है, जिसमें अमिताभ बच्चन, जो विजय के रोल में दिखे थे. इस सीन में अमिताभ अपने भाई रवि यानी कि शशि कपूर से झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं. जिसमें वह कहते हैं '' आज मेरे पास बिल्डिंगें हैं, प्रॉपर्टी है, बंगला है, बैंक बैलेंस है, गाड़ी है. तुम्हारे पास क्या है. जिसके बाद ममदानी स्क्रीन पर दिखते हैं और शाहरुख खान के अंदाज में बाहें फैलाते हैं और कहते हैं, '' आप( मेरे पास आप हैं)

यह भी पढ़ें- Thug Life Collection Day 2: दूसरे ही दिन आधी कमाई पर पहुंची Kamal Haasan की फिल्म, शुक्रवार को कमाए इतने करोड़

ममदानी इस दौरान कहते हैं कि वह अपनी कॉम्यूनिटी के लिए क्या क्या करेंगे. वे कहते हैं कि अपने शहर को बेहतर बनाएंगे, रोटी, कपड़ा और मकान जैसी सुविधाएं दिलाएंगे, जिसके लिए लोग कोशिश कर रहे हैं. 

बता दें कि रोटी, कपड़ा और मकान बॉलीवुड की एक जानी मानी फिल्म है, जो कि 1974 की मनोज कुमार की फिल्म है. और आखिर में वह कहते हैं कि अरे क्या आपने कभी किसी को वोट दिया है?

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement