Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Mika Singh की तबीयत बिगड़ी, सिंगर ने बताई अपनी गलती, झेला करोड़ों का नुकसान

Mika Singh की तबीयत खराब हो गई है. सिंगर ने अपनी तबीयत के बारे में खुद जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि उन्हें एक गलती कर दी थी.

Latest News
Mika Singh की तबीयत बिगड़ी, सिंगर ने बताई अपनी गलती, झेला करोड़ों का नुकसान

Mika Singh: मीका सिंह

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) को लेकर शॉकिंग खबरें आ रही हैं. मीका कुछ समय पहले ही विदेश गए थे और वहां पर उनकी तबीयत खराब गई है. मीका सिंह विदेश में फंस गए हैं. उन्होंने सेहत बिगड़ने की खबर खुद दी है. मीका ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने एक गलती कर दी, जिसकी वजह से उन्हें सजा झेलनी पड़ी. मीका ने बताया कि इसकी वजह से उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ है. इस खबर के सामने आने के बाद मीका के फैंस परेशान हो गए हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

मीका सिंह के अमेरिका में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर खूब चर्चाएं थीं लेकिन वहां जाकर मीका बीमार पड़ गए. मीका ने इस बारे में हिंदुस्तान टाइम्स को जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि 'मेरे 24 साल के करियर में पहली मुझे कई शोज कैंसिल करने पड़े हैं. मैं अपनी सेहत को लेकर बहुत सतर्क रहता हूं. मैंने अमेरिका में एक के बाद एक कई शोज किए हैं लेकिन बिल्कुल भी आराम नहीं किया, यही वजह है कि मेरी तबीयत बिगड़ी'. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीका सिंह के गले में इन्फेक्शन हो गया है.

ये भी पढ़ें- Mika Singh से शादी नहीं करेंगी Aakanksha Puri? बोलीं- इस बारे में सोच भी नहीं सकती...

मीका सिंह को अपनी हेल्थ की वजह से आर्थिक तौर पर भी बड़ी मुसीबत का सामना पड़ा है. उन्होंने कई शोज कैंसिल कर दिए हैं और इसकी वजह से उन्हें करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है. मीका सिंह ने बताया कि उन्हें 10-15 करोड़ रुपये वापस लौटाने पड़े. बता दें कि मीका सिंह वर्ल्ड टूर पर निकले हैं और अमेरिका के बाद उनका प्लान ऑस्ट्रेलिया का है. अब देखना होगा कि सेहत की वजह से आगे के प्लान पर क्या असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें- 12 साल की उम्र में बड़े स्टार्स के साथ रोमांस करती नजर आईं Riva Arora, असल जिंदगी में हो गई हैं काफी Bold

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement