Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

'देश पहले आना चाहिए', सरदार जी- 3 विवाद पर भड़के मीका सिंह, दिलजीत दोसांझ को बताया नकली सिंगर

सरदार जी-3 विवाद पर हाल ही में सिंगर मीका सिंग ने दिलजीत दोसांझ पर तंज कसा है. उन्होंने फिल्म में एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने का विरोध किया है, साथ ही दिलजीत को नकली सिंगर बताया है.

Latest News
'देश पहले आना चाहिए', सरदार जी- 3 विवाद पर भड़के मीका सिंह, दिलजीत दोसांझ को बताया नकली सिंगर
Add DNA as a Preferred Source

पंजाब के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने पर बवाल खड़ा हो गया है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है, जिसमें हानिया को देख फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच नाराजगी है. इस मामले में सिंगर मीका सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने दिलजीत को नकली सिंगर कहा है. उन्होंने कहा देश पहले आना चाहिए. आपको बता दें कि इस पूरी पोस्ट में मीका सिंह ने दिलजीत या फिर किसी का भी नाम नहीं लिया लेकिन, पोस्ट में मीका और दिलजीत की फोटो जरूर देखने के लिए मिल रही है, जिससे सीधे तौर पर समझ आ रहा है कि मीका सिंह ने दिलजीत पर अपना गुस्सा जताया है. 

मीका सिंह ने कही ये बात 

मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर दिलजीत पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, "देश पहले. दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अभी ठीक नहीं चल रहे हैं, फिर भी कुछ लोग गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं." उन्होंने कहा, "सीमा पार के कलाकारों से जुड़ी कोई भी सामग्री जारी करने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए, खासकर जब हमारे देश की गरिमा का सवाल हो." 

ये भी पढ़ें-बचपन में हकलाता था ये सुपरस्टार, मानसिक प्रताड़ना का हुआ शिकार, आज बना 3100 करोड़ की संपत्ति का मालिक

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल के हश्र का हवाला देते हुए उन्होंने लिखा, "फवाद खान और वाणी कपूर की एक फिल्म थी जिसका हममें से कई लोगों ने विरोध किया था और फिर भी कुछ लोग अभी भी संदेश नहीं समझ पाए हैं. इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि एक नकली गायक, भारत में 10 शो करने के बाद, जिसमें हजारों प्रशंसकों ने टिकट खरीदे थे, अब गायब हो गया है, जिससे प्रशंसक धोखा खा गए और असहाय हो गए हैं." मीका दिलजीत के सफल दिल-लुमिनाती वर्ल्ड टूर का जिक्र कर रहे थे. 

दिलजीत की टीम ने शेयर किया ये पोस्ट 

दिलजीत दोसांझ की टीम ने सोशल मीडिया पोस्ट करके ताजा विवाद पर दिलीजित का पक्ष रखा है. दिलजीत की मैनेजर सोनल सिंह ने पोस्ट में लिखा है कि  दिलीजित के साथ ये सब क्यों हो रहा है. क्या इसलिए कि वह पगड़ी पहनता है? क्योंकि वह हिंदू नहीं है? क्या इसीलिए उससे बार-बार अपनी देशभक्ति साबित करने के लिए कहा जाता है, जबकि अन्य लोग सिर्फ वफादार होने का दावा करते हैं? यह दुखद है.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement