Advertisement

Mika Singh ने समुंदर के बीचो-बीच खरीदी जमीन, बीवी को गिफ्ट करेंगे 7 बोट और 10 घोड़े?

Mika Singh ने हाल ही में अपना प्राइवेट आइलैंड खरीदा है और अब वे वहीं पर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं.

Mika Singh ने समुंदर के बीचो-बीच खरीदी जमीन, बीवी को गिफ्ट करेंगे 7 बोट और 10 घोड़े?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने अपनी मेहनत के बल पर इंडस्ट्री में एक अलग जगह बनाई है. बीते दिनों 'स्वयंवरः मीका दी वोहटी' में अपनी दोस्त आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) को शादी के लिए चुनने के बाद मीका सुर्खियों में आए थे. वहीं, अब एक बार फिर सिंगर ने ऐसा कुछ कर दिखाया है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मीका प्राइवेट आइलैंड खरीदने वाले पहले भारतीय सिंगर बन चुके हैं. सिंगर ने हाल ही में अपना प्राइवेट आइलैंड खरीदा और अब वे वहीं पर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. इसे लेकर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पैपराजी का एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वे बोट चलाते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, आइलैंड के साथ-साथ मीका 10 घोड़े और 7 बोट्स के मालिक भी बन चुके हैं. 

यहां देखें वीडियो-

 

यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha ने सबसे सामने जड़ दिया कॉमेडियन को थप्पड़! वीडियो देख दंग रह गए लोग  

इधर, सिंगर की इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग हैरान हैं तो वहीं, फैंस उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, 'ग्रेट, एक आप ही हैं जो किंग लाइफ जीते हैं.' तो वहीं कई अन्य यूजर्ज सिंगर को इसके लिए बधाई भी देते नजर आए.

बता दें हाल में ही मीका सिंह रियालिटी शो 'स्वयंवर : मीका दी वोहटी' में अपनी लाइफ पार्टनर को ढूंढते नजर आए थे. इस दौरान आकांक्षा पुरी ने सिंगर के दिल में जगह बनाकर अपनी जीत दर्ज की थी. हालांकि, दोनों शादी कब करेंगे, इस पर अभी किसी की तरफ से कोई खबर सामने नहीं आई है. 

यह भी पढ़ें- Akshara Singh: MMS वीडियो के बाद देवी के रूप में नजर आईं एक्ट्रेस, लोग बोले- घिन आती है...  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement