Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

21 साल की Tik Tok स्टार Megha Thakur का निधन, पेरेंट्स ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

फेमस कनाडाई Tik Tok स्टार Megha Thakur का 21 साल की उम्र में निधन हो गया है. उसके पेरेंट्स ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है.

Latest News
21 साल की Tik Tok स्टार Megha Thakur का निधन, पेरेंट्स ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Tik Tok star Megha Thakur टिक टॉक स्टार मेघा ठाकुर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कनाडाई टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर (Megha Thakur passed away) का 24 नवंबर को निधन हो गया. वो महज 21 साल की थीं. उसकी मौत के पीछे का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है. मेघा के पेरेंट्स ने उनके अकाउंट पर इस बुरी खबर को शेयर किया है. टिकटॉक (Tik Tok star) पर 930k से ज्यादा फॉलोअर्स वाली मेघा को बॉडी पॉजिटिविटी को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता था. वो अक्सर अपने डांस के वीडियो भी शेयर करती रहती थीं. 

मेघा ठाकुर के पेरेंट्स ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर इस बात की जानकारी दी है. पोस्ट के अनुसार, मेघा का निधन 24 नवंबर की सुबह हुआ था. उन्होंने लिखा, 'भारी मन से हम घोषणा कर रहे हैं कि हमारे जीवन का प्रकाश, हमारी दयालु, देखभाल करने वाली और खूबसूरत बेटी मेघा ठाकुर का अचानक और अप्रत्याशित रूप से 24 नवंबर, 2022 को तड़के निधन हो गया.'

यहां देखें पोस्ट:

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Megha (@meghaminnd)

ये भी पढ़ें: टिक टॉक स्टार Cooper Noriega का 19 साल की उम्र में निधन, कार पार्किंग में मिला शव

खबर सुनकर मेघा के फैंस काफी हैरान हो गए हैं. लोग इंस्टाग्राम और ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

बता दें कि मेघा ठाकुर के माता-पिता कनाडा चले गए थे, जब वो एक साल की थीं. कॉलेज में आते ही मेघा ने अपना टिकटॉक डेब्यू किया था. उनके वीडियो को लोग काफी पसंद करते थे. मेघा ठाकुर इंस्टाग्राम पर भी फेमस थीं. उनके 100,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

ये भी पढ़ें: TikTok स्टार से लेकर Big Boss के घर में 'प्यार' का इजहार करने तक, ऐसा रहा Sonali Phogat का सफर

 

इसी साल टिक टॉक स्टार Cooper Noriega का भी कम उम्र में निधन हो गया था. वो भी महज 19 साल के थे. उनका शव अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एलए नामक एक मॉल में पाया गया था. 

वहीं भारत में बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का भी इसी साल निधन हो गया था. उन्होंने गोवा में अंतिम सांस ली थी. उनकी उम्र महज 43 साल थीं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement