एंटरटेनमेंट
साउथ के Megastar Chiranjeevi ने मजदूर दिवस पर अपनी फिल्म Bhola Shankar का नया पोस्ट रिलीज किया है.
डीएनए हिंदी: साउथ सिनेमा के मेगा स्टार चिरंजीवी( (Chiranjeevi) इन दिनों अपनी नई फिल्म भोला शंकर (Bhola Shankar) की शूटिंग में बिजी हैं. उनकी इस फिल्म को लेकर उनके दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में एक्टर चिरंजीवी के साथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) और तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) भी लीड रोल में नजर आएंगी. आज 1 मई यानी मजदूर दिवस के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है. भोला शंकर (Bholaa Shankar) फिल्म के इस नए पोस्टर में चिरंजीवी कैब ड्राइवर के किरदार में नजर आ रहे हैं. वो अपने हाथ में कुल्हड़ चाय की चुस्की लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं फिल्म के पोस्टर पर हैप्पी लेबर्स डे की शुभकामनाएं भी दी हुई हैं.
ये भी पढ़ें- Virat Kohli Anushka Sharma की बेटी को डेट पर ले जाना चाहता है ये बच्चा, Kangana Ranaut बोलीं 'ये अश्लीलता है'
मेकर्स की माने तो इस फिल्म का 80% तक काम पूरा हो चुका है और आने वाली 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में फैंस यह फिल्म देख पाएंगे. इस फिल्म को महर रमेश ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में पहली बार कीर्ति सुरेश चिरंजीवी की बहन की भूमिका अदा करती नजर आएंगी. आपको एक खास बात और बता दें चिरंजीवी ने पहले भी इंद्रा द टाइगर (Indra the tiger) फिल्म में भी भोला शंकर टैक्सी वाले का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीता था. इस बार ये देखना रोमांचक होगा कि सेम किरदार से बड़े पर्दे पर वो कैसे अपने फैंस का दिल जीतेंगे.
CHIRANJEEVI: ‘BHOLAA SHANKAR’ NEW POSTERS... #BholaaShankar - starring #Chiranjeevi - is 80% complete… Also features #KeerthySuresh and #TamannaahBhatia… 11 Aug 2023 release [#IndependenceDay weekend].
Directed by Meher Ramesh... Produced by Ramabrahmam Sunkara.#AnilSunkara pic.twitter.com/nlPivCJ0Jo— taran adarsh (@taran_adarsh) May 1, 2023
आपको बता दें कि इस फिल्म के डायलॉग Mamidala Thirupathi ने लिखें हैं और इस फिल्म की कहानी Vedalam से मिलती-जुलती हो सकती है. अपने करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके मेगा स्टार चिरंजीवी, अपने कॉमेडी और एक्शन टाइमिंग के लिए खूब जाने जाते हैं. इसलिए इस फिल्म में फैंस को भर-भर के एक्शन और कॉमेडी का डोज मिलने वाला है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.