Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Masaba Gupta के घर आई नन्ही परी, दिखाई बेटी की पहली झलक, सेलेब्स खूब लुटा रहे प्यार

फेमस डिजाइनर और एक्ट्रेस Masaba Gupta मां बन गई हैं. उन्होंने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. कपल ने दशहरे पर इसकी घोषणा की है.

Latest News
Masaba Gupta के घर आई नन्ही परी, दिखाई बेटी की पहली झलक, सेलेब्स खूब लुटा रहे प्यार

Masaba Gupta 

Add DNA as a Preferred Source

फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) और एक्टर सत्यदीप मिश्रा (Satyadeep Misra) ने अपने पहले बेबी का वेलकम किया है. कपल बेटी (Masaba Gupta Satyadeep Misra daughter) के माता-पिता बन गए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी बच्ची की पहली झलक दिखाई है और इस खुशखबरी की घोषणा की है. इसके बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है. आम लोगों से लेकर सेलेब्स खूब प्यार लुटा रहे हैं.

मसाबा की मां और दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने खुद बताया था कि उनकी बेटी जल्द ही मां बनने वाली है. उन्होंने मसाबा और उनके पति की तस्वीर शेयर कर दिलचस्प तरीके से घर में गुडन्यूज आने का ऐलान किया था. फिर मसाबा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर किया. अब मसाबा ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनकी बेटी का जन्म 11 अक्टूबर को हुआ. इसके साथ ही बेबी की पहली झलक शेयर की है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Masaba 🤎 (@masabagupta)

मसाबा के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किया है. इस लिस्ट में सोनम कपूर, दिया मिर्जा, सोनी राजदान, शिल्पा शेट्टी जैसे तमाम सेलेब्स शामिल है जो कपल को बधाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone के बाद अब जल्द ही मां बनने वाली हैं ये 5 एक्ट्रेसेस

मसाबा गुप्ता ने पिछले साल एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ शादी की थी. उनकी शादी काफी सिंपल रही जिसमें परिवार वाले मौजूद रहे. मसाबा ने साल 2015 में मधु मंटेना वर्मा से पहली शादी की थी पर चार साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया था. इसके बाद मसाबा ने सत्यदीप मिश्रा को डेट करना शुरू कर दिया था. वहीं सत्यदीप ने एक्ट्रेस अदिति राव-हैदरी से शादी की थी पर दोनों बाद में अलग हो गए. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement