Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

25 साल से अधिक किया टीवी पर राज, अब 'बिग बॉस 20' में दिखाएंगे गेम, कौन है शो के ये पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट?

Bigg Boss 20 First Wild Card Entry: 'बिग बॉस 20' में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है. 25 साल से ज्यादा लंबे टीवी करियर वाला ये कंटेस्टेंट्स बिग बॉस में दिखाएगा अब अपना गेम.

Latest News
25 साल से अधिक किया टीवी पर राज, अब 'बिग बॉस 20' में दिखाएंगे गेम, कौन है शो के ये पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट?

कौन है शो के ये पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट?  (Image Credit: instagram)

Add DNA as a Preferred Source
  • 'बिग बॉस 20' में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री.
  • मनीष गोयल ने शो के घर में रखा कदम
  • टीवी का पुराना खिलाड़ी है मनीष 
  • 25 साल से ज्यादा किया टीवी पर राज 

Bigg Boss 20 First Wild Card Entry: 'बिग बॉस 20' का गेम अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और गेम और ज्यादा ट्विस्ट और ड्रामे से भरता जा रहा है. सलमान खान ने इससे पहले वीकेंड के वार में घर वालो की क्लास लगाई थी, वो इस शो में बिल्कुल कुछ भी नहीं कर रहे हैं. बाहर लोगों को देखने में बिल्कुल भी मजा नहीं आ रहा था, लेकिन इस वीकेंड के वार में सलमान खान घर वालों से काफी खुश और उनकी तारीफ करते नजर आए. 

अब शो के घर में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है. टीवी की दुनिया में लंबे समय से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर मनीष गोयल घर में अब अपना गेम दिखाने वाले हैं. मनीष की एंट्री से घर वाले भी काफी खुश नजर आए. आपको बता दें पहले सलमान खान ने उनको गेस्ट बनकर घर वालो के सामने पेश किया और फिर एक एंट्री ने घरवालों और फैंस को तो हैरान की कर दिया.

कौन है लंबे समय से टीवी पर राज करने वाले मनीष गोयल?

मनीष गोयल का टीवी करियर काफी लंबा रहा है. सलमान खान ने खुद बताया है कि 25  साल से ज्यादा समय तक इंडस्ट्री में काम किया और वो अलग-अलग किरदारों में भी नजर आए हैं. मनीष ने टेलीविजन के बदलते दौर को करीब से देखा है. उन्होने इससे पहले कभी भी रियलिटी शो किए हैं इसलिए उनके लिए ये कुछ नया नहीं है. 

मनीष ने कई सारे टीवी शोज में काम किया है जैसे- 'भाभी', 'कहानी घर घर की' और 'कसौटी जिंदगी की', 'देवी', 'भाग्यलक्ष्मी', 'आयुष्मान भव', 'तंत्र' और 'हमारी वाली गुड न्यूज' जैसे और भी कई सारे सीरियल शामिल हैं. वे 'अनुपमा' में राघव सिंह का किरदार निभाते हुए भी नजर आए.

मनीष गोयल टीवी के साथ-साथ 'हम फिर मिले ना मिले', 'हनक' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. वे 'नच बलिए सीजन 1' में नजर आए थे. आपको बता दें इसके अलावा 'जरा नचके दिखा' उस्तादों का उस्ताद में भी नजर आ चुके हैं. वेलकम: बाजी मेहमान नवाजी को भी अपने नाम किया है. 

बिग बॉस में दिखेगा मनीष का गेम

टीवी पर राज करने के बाद मनीष अब अपना गेम बिग बॉस 20 में दिखाने वाले हैं. इस शो की सबसे बड़ी खासियत ये है कि कोई स्क्रिप्ट नहीं होती जैसे हो वैसे ही खुद को लोगों तक दिखाना होता है. लंबे समय तक एक्टिंग करने के बाद अब उन्हें बिना किसी किरदार के खुद के रूप में लोगों के सामने पेश करने का मौका मिला है.

अब देखना ये है कि मनीष अपने गेम को किस तरह से लोगों के सामने पेश करते हैं. वह घर के टास्क में कितना एक्टिव रहते हैं, किसके साथ उनकी दोस्ती होती है और किन मुद्दों पर वो घर वालों से खुलकर अपनी बातों को कह पाते हैं. 

सोशल मीडिया पर चर्चाएं 

मनीष गोयल की एंट्री ने बिग बॉस में चर्चाएं काफी बढ़ा दी थी. लंबे समय से टीवी देखने वाले दर्शकों के लिए यह एंट्री काफी खास और चौंका देने वाली है. मनीष को छोटे पर्दे पर काफी लंबे समय से देखने के बाद अब लोग उनको रियलटी शो में देख पाएंगे. 

मनीष की एंट्री के बाद उनके पुराने टीवी किरदारों और करियर को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी देखने के लिए मिल रही है.  25 साल से ज्यादा का टीवी अनुभव रखने वाले मनीष गोयल कब तक अपना गेम दिखा पाता है और विजेता होते हैं कि नहीं अब लोग ये देखना चाहते हैं. 

रविवार को हो सकती दूसरी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री 

आपको बात दें नए प्रोमो में रविवार को बिग बॉस 20 के घर में दूसरी वाइल्ड कार्ड हो सकती है. नए कंटेस्टेंट को अभी तक आधिकारिक तौर पर इंट्रोड्यूस नहीं किया है कि आखिरकार ये कौन हो सकता है, लेकिन कई सारे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर नकुल ढुल हो सकता है.

 

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement