Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

इस वजह से हुई थी Malaika Arora के पिता की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Malaika Arora के पिता Anil Kuldip Mehta के निधन ने सभी हो हैरान कर दिया था. उनकी बॉडी की पोस्टमार्टम से जुड़ी डिटेल्स भी सामने आ गई हैं. यहां जानें इसमें मौत की क्या वजह सामने आई है.

Latest News
इस वजह से हुई थी Malaika Arora के पिता की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Malaika Arora father Anil Kuldip Mehta

Add DNA as a Preferred Source

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के पिता अनिल कुलदीप मेहता (Malaika Arora father Anil Kuldip Mehta) ने बुधवार को आत्महत्या कर ली थी. उनकी मौत से सनसनी फैल गई है. इस दौरान पूरी इंडस्ट्री एक्ट्रेस और उनके परिवार के साथ खड़ी नजर आई. अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है जिसमें मौत की असली वजह का पता चल गया है. वहीं आज उनका अंतिम संस्कार भी हो गया है जिसमें कई बी-टाउन के सेलेब्स पहुंचे. 

मलाइका अरोड़ा के पिता ने छठे फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. हादसे के बाद पुलिस ने उनके पिता की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था, जिसकी रिपोर्ट सामने आई है. न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने न्यूज पोर्टल को बताया कि रिपोर्ट में अनिल की मौत का कारण कई चोटें बताई गई हैं. हालांकि पुलिस ने खुद अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है.

अनिल मेहता को कई मीडिया रिपोर्ट्स में अनिल अरोड़ के नाम से जाना गया. उन्होंने 11 सितंबर को अपने बांद्रा स्थित आयशा मनोर अपार्टमेंट के छठे फ्लोर से कूदकर जान दे दी थी. वो अपनी पत्नी जॉयस पॉलीकार्प के साथ रहते थे. मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था. 

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार जॉयस ने मुंबई पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों से आखिरी बार फोन पर बातचीत में कहा था कि अब बस मैं थक गया हूं.


ये भी पढ़ें: मौत से पहले पिता के साथ Malaika Arora का वो आखिरी फोन कॉल, एक्ट्रेस का इमोशनल पोस्ट, सदमे में परिवार


Malaika के पिता का हुआ अंतिम संस्कार​​​​​​
पिता अनिल अरोड़ा के अंतिम संस्कार के लिए मलाइका अपनी मां और बेटे अरहान के साथ सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट पहुंची थीं. साथ ही अरबाज खान अपनी वाइफ शूरा के साथ, सोहेल खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, फराह खान सहित कई फिल्मी सितारे भी श्मशान घाट पहुंचे थे. सभी ने इस दौरान दुखी परिवार को ढांढ़स बंधाया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement