एंटरटेनमेंट
Saiyaara के होश उड़ाने एक फिल्म हाल ही में थिएटर्स में रिलीज हुई है. इसे सोशल मीडिया पर भरभर कर तारीफ मिल रही है. साथ ही मूवी को धांसू रेटिंग भी मिली है.
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सैयारा का राज चल रहा है. फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ये बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखा रही है. इसी दौरान एक और फिल्म ने थिएटर्स में दस्तक दी है जिसने भले ही सैयारा को कमाई के मामले में पीछे नहीं छोड़ा हो पर इस मूवी की हर कोई तरीफ कर रहा है. हम बात कर रहे हैं फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' की जो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म ने लोगों को अनोखे सिनेमाई अनुभव का एहसास कराया है. ऐसे में इस फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है.
महावतार नरसिम्हा 25 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने पहले भी काफी चर्चा बटोरी. इसके ग्रैंड विजुअल और दमदार कहानी ने लोगों को काफी इंप्रेस किया. कुछ समय पहले ही मेकर्स ने 'महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स' की ऐतिहासिक घोषणा की थी जिसमें का पहला पार्ट महावतार नरसिम्हा रिलीज हुई है. फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोग बच्चों को ये फिल्म दिखाने का अनुरोध कर रहे हैं.
यहां देखें कुछ ट्वीट:
Once in a while you get to see certain Visual Brilliance and Masterpieces embedded into a 2 and a half hour movie.
— Deepak Kushwaha (@HeyKushhh) July 26, 2025
Just saw #MahavatarNarsimha in Theaters and It was just beautiful beyond words and engaging like none other. Every Frame blew my mind away.
It takes you on a… pic.twitter.com/wX2Ud0cTEP
While the woke generation is mad over #Saiyaraa , The real magic is happening at #MahavatarNarsimha
Exceptionally well-executed Climax. Stunning animation. Absolutely Divine 🙏
Kudos @hombalefilms
SPREAD THE WORD.pic.twitter.com/PZ1r7VsnTz— Kashmiri Hindu (@BattaKashmiri) July 26, 2025
Stop feeding kids fictional heroes story .
— yogesh zore (@yz_zore) July 26, 2025
Give them the story of our Sanatani scriptures , the story of Ultimate saviour of Dharma , Bhagwan #MahavatarNarsimha
Story of pure Bhakti of Prahlad Ji towards Bhagwan Vishnu pic.twitter.com/S1KcekjgXA
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो हिंदी वर्जन ने पहले दिन 1.30 करोड़ की कमाई की थी. महावतार नरसिम्हा ने शनिवार को लगभग 150% की शानदार छलांग लगाई, और अकेले हिंदी में अनुमानित 3.75-4 करोड़ का कलेक्शन कर डाला.
फिल्म की प्रोड्यूसर शिल्पा धवन ने बताया था कि इस फिल्म को बनाने में 5 साल की मेहनत लगी है. साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म का विजुअल मास्टरपीस है जो सभी को निशब्द कर देगा. फिल्म का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है. फिल्म की कहानी प्रह्लाद के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भगवान विष्णु का परम भक्त है और जिनका सामना होता है उनके नास्तिक पिता हिरण्यकशिपु से, जिसे भगवान ब्रह्मा से अमरता का वरदान मिला है.