एंटरटेनमेंट
मुंबई की बारिश में भीगती माधुरी दीक्षित ने अपने सदाबहार गाने 'ये मौसम का जादू है मितवा' पर थिरकते हुए फैंस को पुरानी यादों में डुबो दिया. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
Madhuri Dixit: मुंबई की सड़कों पर वैसे तो आजकल सिर्फ पानी ही पानी है, लेकिन इस मौसम ने एक खास चमक उस वक्त बिखेरी जब बॉलीवुड की धड़कन माधुरी दीक्षित ने बारिश का स्वागत अपने ही अंदाज में किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसने फैंस को 90 के दशक के सुनहरे दिनों में लौटा दिया. इस वीडियो ने उनके फैंस को 'हम आपके हैं कौन' फिल्म की याद ताजा करा दी.
लाल को-ऑर्ड आउटफिट में माधुरी दीक्षित ने अपने सुपरहिट गाने 'ये मौसम का जादू है मितवा' पर बारिश में थिरकते हुए वीडियो शेयर किया. उनकी चमकती मुस्कान और निखरा आत्मविश्वास, कम मेकअप और शालीन अंदाज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मौसम के जादू को जादू करने दें.' इस एक लाइन ने फैन्स के दिलों को छू लिया.
यह भी पढ़ें: Paresh Rawal ने इस कारण छोड़ी Hera Pheri 3, बाबू भैया के वकील ने कर दिया खुलासा, अक्षय कुमार पर भी लगे आरोप
वीडियो सामने आते ही कमेंट सेक्शन में प्यार की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, आपको देख कर तो बादल भी मुस्कुराने लगे, वहीं एक अन्य ने कहा, आप सच में एवरग्रीन हैं. लोग माधुरी की ग्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे, जो आज भी उतनी ही असरदार है जितनी दशकों पहले थी. हाल ही में माधुरी भूल भुलैया 3 (2024) में नजर आई थीं, जिसमें विद्या बालन के साथ उनका जबरदस्त डांस फेस-ऑफ दर्शकों का मुख्य आकर्षण बना था. चाहे बारिश हो या रील, माधुरी दीक्षित हर मौके को एक जादुई अनुभव में बदल देती हैं. उनके डांस मूव्स और मुस्कान आज भी उतने ही सम्मोहक हैं जितने तब थे, जब उन्होंने पहली बार पर्दे पर जादू बिखेरा था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.