Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sobhita Dhulipala के बाद Made In Heaven के इस एक्टर ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, सिंपल वेडिंग ने जीता दिल

Made In Heaven वेब सीरीज के लीड एक्टर Arjun Mathur ने शादी कर ली है. बिना किसी शोर शराबे के उन्होंने दूसरी शादी की है. लोग उनकी सिंपलीसिटी पर फिदा हो गए हैं.

Latest News
Sobhita Dhulipala के बाद Made In Heaven के इस एक्टर ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, सिंपल वेडिंग ने जीता दिल

Made In Heaven actor Arjun Mathur

Add DNA as a Preferred Source

पिछले दिनों मेड इन हेवन वेब सीरीज की लीड एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला (Sobhita Dhulipala) साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के साथ सगाई को लेकर चर्चा में हैं. कपल ने 8 अगस्त को पारंपरिक रीति रिवाज से सगाई की थी. इसी बीच इस सीरीज में नजर आए लीड एक्टर अर्जुन माथुर (Arjun Mathur) भी अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गए हैं. अर्जुन ने अपनी पहली शादी टूटने के 12 साल बाद गुपचुप तरीके से दूसरी वेडिंग की है. 

अर्जुन माथुर ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड टिया तेजपाल से शादी कर ली है. अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने फोटो भी पोस्ट की है. इस फोटो में अर्जुन रेड कुर्ता पायजामा में नजर आए वहीं उनकी दुल्हनिया टिया को पीले और नारंगी रंग की साड़ी पहने देखा जा सकता है. कपल को वरमाला पहने हुए देखा जा सकता है. लोगों को उनकी सिंपल वेडिंग काफी पसंद आ रही है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by A r j u n (@arjun__mathur)

ये भी पढ़ें: Sobhita ने Naga Chaitanya संग शेयर की सगाई की रोमांटिक फोटोज

बता दें कि 2010 में अर्जुन माथुर ने सिमरित माल्ही के साथ शादी की थी. लगभग दो साल बाद दोनों अलग हो गए और साल 2012 में उनका तलाक हो गया था.

ये भी पढ़ें: कब, कहां और कैसी होगी Naga Chaitanya की दूसरी शादी, एक्टर ने खुद बता दिया पूरा प्लान

8 अगस्त को नागा चैतन्य ने अपनी गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली थी. इसे देख फैंस काफी खुश थे पर सामंथा के चाहने वाले लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement