Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Live Concert के दौरान चली गई सिंगर की आवाज, वीडियो में बोले- मैं सबके पैसे वापस कर दूंगा

Live Concert में सिंगर की आवाज अचानक चली गई तो फैंस परेशान हो गए. हालांकि, सिंगर ने सबके सामने आकर ऑडिएंस से माफी मांगी.

Latest News
Live Concert के दौरान चली गई सिंगर की आवाज, वीडियो में बोले- मैं सबके पैसे वापस कर दूंगा

Abel Makkonen Tesfaye: लाइव कॉन्सर्ट में चली गई सिंगर की आवाज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लाइव कॉन्सर्ट जैसी ईवेंट्स पर सिंगर को (Singer Live Concert) परफॉर्म करते देखना कई फैंस का सपना होता है. वहीं, अपने फैंस को इंप्रेस करने के लिए सिंगर्स इस कॉन्सर्ट में अपनी जी-जान लगाकर परफॉर्मेंस देते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, हाल ही में ये लाइव कॉन्सर्ट एक सिंगर पर भारी पड़ गया है. कनाडा का R&B सेंसेशन द वीकेंड शो को अचानक बीच में बंद करना पड़ गया क्योंकि इस शो पर परफॉर्म करने वाले सिंगर की आवाज चली गई थी. सिंगर की आवाज जब सेट पर ही चली गई तो उनके फैंस चिंता में आ गए. वहीं, हाल ही में इस वाकये से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है.

दरअसल, सिंगर और सॉन्ग राइटर जिनका असली नाम अबेल मक्कोनेन टेसफाय है, वो स्टेज पर परफॉर्म करने वाले थे उनके शो का नाम After Hours til Dawn Tour था जिसके तहत उन्हें कई घंटों तक परफॉर्म करना था लेकिन अचानक उनती तबीयत बिगड़ गई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब वो Can't Feel My Face गा रहे थे तभी शो पॉज हो गया. हाल ही में इस पूरे वाकये का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सिंगर माइक पर ऑडिएंस से माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 11 साल की उम्र में घर से भाग गए थे दलेर मेहंदी, ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में जुड़ चुका है नाम

वायरल हो रहे वीडियो में सिंगर ऑडिएंस के सामने आकर उन्हें इनफॉर्म कर रहे हैं कि उन्हें ये शो बीच में रोकना पड़ेगा क्योंकि उनकी आवाज चली गई है. वीडियो में सिंगर कहते हैं- 'मैं जिस तरह चाहता था उस तरह आपको कॉन्सर्ट नहीं दे पाया. मैं सामने आकर आप सभी से माफी मांगना चाहता था, मुझे माफ कर दीजिए. मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं'.

ये भी पढ़ें- Nirvair Singh की मौत के बाद अधूरा रह गया ये सपना, जानें- टैक्सी ड्राइवर से कैसे बने मशहूर Punjabi Singer

 

सिर्फ यही नहीं सिंगर ने ऑडिएंस को भरोसा दिलाया कि उनका पैसा भी जल्द ही लौटा दिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा- 'मेरी आवाज पहले गाने में ही चली गई मैं टूट गया हूं. मुझे जब एहसास हुआ कि आवाज जा रही है तो मैं टूट गया था. मैं वादा करता हूं कि मैं आप सभी को एक नई तारीख पर जरूर मिलूंगा'. हालांकि, सिंगर ने अपनी आवाज और गले की हालत को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement