Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Oscars 2023: ऑस्कर से लेकर गोल्डेन ग्लोब तक, अब तक इन इंटरनेशनल अवॉर्ड्स को अपने नाम कर चुका है Naatu Naatu सॉन्ग

आपको बता दें कि 'नाटू-नाटू' सॉन्ग 2022 के हिट ट्रैक्स में से एक रहा है और हाल ही में इसे गोल्डेन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

Oscars 2023: ऑस्कर से लेकर गोल्डेन ग्लोब तक, अब तक इन इंटरनेशनल अवॉर्ड्स को अपने नाम कर चुका है Naatu Naatu सॉन्ग

Naatu Naatu

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः एसएस राजामौली की फिल्म RRR के 'नाटू-नाटू' गाने ने आज इतिहास रच दिया है. इस गाने को ऑस्कर 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार दिया गया है. इसके साथ ही भारत ने आज दो ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं जिसमें पहला अवॉर्ड बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट- दी एलिफेंड व्हिस्परर्स और दूसरा बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग 'नाटू-नाटू' ने हासिल किया है.

ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान इस गाने के बजते ही लोग झूम उठे और आर्टिस्ट्स ने इस परफॉर्मेंस भी हुई जिसमें सिंगर राहुल सिप्लीगंज और काला भैरवा ने परफॉर्म किया और ऑडियंस ने गाने को स्टैंडिंग ऑवेशन दिया.

आपको बता दें कि 'नाटू-नाटू' सॉन्ग 2022 के हिट ट्रैक्स में से एक रहा है और हाल ही में इसे गोल्डेन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. प्लेबैक सिंगर राहुल सिपलीगंज और कालभैरव द्वारा गाए और एमएम किरावानी द्वारा कम्पोज किया गए इस गाने ने भारत को पहला गोल्डेन ग्लोब अवॉर्ड जितवाया. 11 जनवरी को 'नाटू-नाटू' बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में गोल्डेन ग्लोब अवॉर्ड दिया गया था.

इसके अलावा इस गाने को ब्रॉडकास्ट फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन द्वारा क्रिटिक्स चॉइस मूवी अवॉर्ड फॉर बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड भी मिल चुका है. 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन फिल्म अवॉर्ड, हस्टन फिल्म क्रिटिक्स सोसायटी अवॉर्ड और ऑनलाइन फिल्म क्रिटिक्स सोसायटी की ओर से ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड दिया जा चुका है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement