Advertisement

Liger के पहले गाने ने मचाई 'Afat', समुद्र किनारे Vijay Devarakonda और Ananya Pandey का दिखा डांस और रोमांस

Liger फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ट्रेलर के रिलीज होने के बाद लोगों की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. इसी बीच फिल्म का पहला गाना भी रिलीज कर दिया गया है. गाने में Vijay Devarakonda और Ananya Panday की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

Latest News
Liger के पहले गाने ने मचाई 'Afat', समुद्र किनारे Vijay Devarakonda और Ananya Pandey का दिखा डांस और रोमांस

Liger Afat Song लाइगर आफत सॉन्ग

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर फिल्म लाइगर (Liger) का फैंस ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिन पहले फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था. इसी बीच अब फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो गया है. 'आफत' नाम का ये गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया. रिलीज के कुछ ही देर बाद गाने को लाखों व्यूज मिल गए थे. इस गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. 

पुरी जगन्नाथ के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लाइगर साला क्रॉसब्रिड’  25 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उससे पहले फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है जिसने आते ही धमाल मचा दिया है. समुद्र के किनारे फिल्माए गए इस गाने में दोनों को रोमांस करते देखा जा सकता है. गाने में विजय देवरकोंडा की डांसिंग भी धमाल है. कुल मिलाकर गाना हिट है. फैंस गाने पर काफी प्यार लुटा रहे हैं.

ये भी पढ़े: Liger के प्रमोशन को बीच में ही छोड़कर निकले Vijay Deverakonda और Ananya Panday, जानिए क्या है वजह

बता दें कि लाइगर विजय की पहली पैन इंडिया फिल्म है. इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा. फिल्म को लेकर विजय के फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म के स्टार्स इन दिनों जोर शोर से इसके प्रमोशन में बिजी हैं. 

 इस फिल्म में माइक टायसन (Mike Tyson) का स्पेशल अपीयरेंस होगा. ‘लाइगर’ में राम्या कृष्णन, रोनित रॉय और मकरंद देशपांडे भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement