Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

The Legend Of Maula Jatt पर गिरी गाज, अब भारत में रिलीज नहीं होगी Fawad Khan की पाकिस्तानी फिल्म

The Legend of Maula Jatt फिल्म अब भारत में रिलीज नहीं होगी. Pakistan की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को देश में रिलीज होने के लिए हरी झंडी नहीं मिल पाई है.

Latest News
The Legend Of Maula Jatt पर गिरी गाज, अब भारत में रिलीज नहीं होगी Fawad Khan की पाकिस्तानी फिल्म

The Legend Of Maula Jatt

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान की ब्लॉकबस्टर फिल्म द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट (The Legend Of Maula Jatt) इन दिनों दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने ताबड़तोड़ कमाई कर की रिपॉर्ड तोड़ दिए हैं. ऐसे में फिल्म के भारत में रिलीज होने की बात सामने आई थी. इसके बाद काफी बवाल शुरू हो गया और इसके रिलीज पर रोक की मांग उठने लगी. हालांकि इस फिल्म को आज यानी 30 दिसंबर को पूरे भारत (The Legend Of Maula Jatt India Release) में रिलीज होना था पर ऐसा नहीं हो सका. आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह. 

फिल्म द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट 13 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में फवाद खान (Fawad Khan) और माहिर खान (Mahira Khan) लीड रोल में हैं. इस पाकिस्तानी फिल्म ने अपने ही देश की फिल्मों के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ऐसे में भारत में भी लोग इस फिल्म के रिलीज होने की आस लगाए बैठे थे. पहले खबर आई थी कि फिल्म भारत में रिलीज होगी पर फिलहाल फिल्म यहां नहीं आएगी. 

 

पीटीआई की एक रिपोर्ट में आईनॉक्स के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है, 'हमें डिस्ट्रीब्यूटर ने सूचित किया है कि फिल्म की रिलीज टाल दी गई है. हमें दो-तीन दिन पहले ये बताया गया था. आगे कोई तारीख साझा नहीं की गई है.'

अधिकारी ने कहा, 'जी स्टूडियोज ने द लेजेंड ऑफ़ मौला जट्ट के राइट्स हासिल कर लिए थे क्योंकि वो फिल्म के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे लेकिन कुछ वर्गों के विरोध के कारण फिल्म को रिलीज नहीं करने का फैसला किया गया है.'

इससे पहले मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर सिनेमा के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के रिलीज की डेट का पोस्ट किया गया था, लेकिन पोस्ट को तुरंत हटा दिया गया था.

ये भी पढ़ें: Karan Johar ने दुबई में जाकर देखी इस Pakistani एक्टर की फिल्म, लोगों ने कह डाली ऐसी बात

फिल्म को लेकर हुआ था काफी विरोध

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता और उनकी सिनेमा शाखा के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट की रिलीज को रद्द करने के लिए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा था, 'राज ठाकरे की चेतावनी का असर! मनसे की चेतावनी के बाद अब पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' की स्क्रीनिंग पूरी तरह रद्द कर दी गई है. राज्य में ही नहीं बल्कि देश में कहीं भी यह फिल्म अब रिलीज नहीं होगी.'

उन्होंने आगे कहा, 'फिर अगर किसी के मन में पाकिस्तानी कलाकारों के लिए प्यार का भाव है तो उसके लिए ये एक चेतावनी ही काफी है. मनसे आंदोलन की इस जीत के लिए मेरे सभी साथियों को हार्दिक बधाई.'

ये भी पढ़ें: Aamir Khan की कॉपी करना Fawad Khan पर पड़ा भारी, बोले- मैंने गलती...

ऐसी है फिल्म की कहानी

ये फिल्म 1979 की फिल्म मौला जट्ट का रीमेक है. फवाद खान और माहिरा खान के अलावा इस फिल्म में हमज़ा अली अब्बासी और हुमैमा मलिक भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म को बिलाल लाशरी ने डायरेक्टर किया है.

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement