Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Tunisha के बाद अब 22 साल की इस इंस्टाग्राम मॉडल ने की आत्महत्या, घर में फांसी पर लटका मिला शव

Leena Nagwanshi ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस मामले पर पुलिस ने भी स्टेटमेंट जारी किया है.

Tunisha के बाद अब 22 साल की इस इंस्टाग्राम मॉडल ने की आत्महत्या, घर में फांसी पर लटका मिला शव

Leena Nagwanshi Suicide: लीना नागवंशी ने की आत्महत्या

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Leena Nagwanshi Suicide: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की मौत की खबर से अभी लोग उबर नहीं पाए थे कि इस बीच एक और आत्महत्या की खबर ने इंटरनेट को दहला दिया है. एक 22 साल की इस इंस्टाग्राम मॉडल (Instagram Model) लीना नागवंशी (Leena Nagwanshi) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. लीना का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया है. उनके शव के आस-पास कोई सुसाइड नोट मिलने की खबर नहीं है और ऐसे में इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि लीना ने ऐसा कदम आखिर क्यों उठाया.

लीना नागवंशी इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस रील्स के लिए मशहूर थीं. वो यूट्यूब पर भी खूब एक्टिव रहती थीं. लीना ने कथित तौर पर हाल ही में आत्महत्या कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका शव घर की छत पर फांसी पर लटका हुआ मिला है. बताया जा रहा है कि लीना ने 26 दिसंबर को सुसाइड किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लीना की मां बाजार गई थीं और जब वापस लौटीं तो छत का दरवाजा बंद मिला. कई आवाजें देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो इसे तोड़ा गया और तब वहां पर लीना का शव मिला.

ये भी पढ़ें- Tunisha को फांसी से उतार कर अस्पताल ले गए थे Sheezan Khan, आखिरी पलों का Video देख रूह कांप जाएगी

लीना के शव के आस-पास कोई सुसाइड मिलने की खबर नहीं आई है. पुलिस ने लीना का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या ही बताया जा रहा है. हैरानी की बात ये है कि लीना नागवंशी ने अपनी मौत के तीन दिन पहले ही क्रिसमस के मौके पर इंस्टाग्राम पर रील्स बना कर शेयर की थी. वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद लीना के फॉलोवर्स भी सदमे में हैं.

ये भी पढ़ें- Tunisha Sharma Suicide: पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिषा, पीछे छूट गईं रोती-बिलखती मां, जानें 3 दिनों में क्या-क्या हुआ

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement