Advertisement

Sidhu Moose Wala की हत्या के बाद Lawrence Bishnoi को अब हो रहा पछतावा? माता-पिता से मांगना चाहता है माफी

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने एक बार फिर दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) और उनके परिवार को लेकर खुलकर बात की है.

Sidhu Moose Wala की हत्या के बाद Lawrence Bishnoi को अब हो रहा पछतावा? माता-पिता से मांगना चाहता है माफी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज यानी रविवार को दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की पहली बरसी है. इसे लेकर एक ओर जहां सिंगर के फैंस नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर जेल के अंदर बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को लेकर भी कई खबरें सामने आ रही हैं. हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू के दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर खुलकर बात की थी. वहीं, अब एक बार फिर सिंगर को लेकर गैंगस्टर का बयान सामने आया है.

क्या बोला लॉरेंस बिश्नोई?
मामले को लेकर एबीपी न्यूज संग हुई बातचीत में लॉरेंस बिश्नोई ने खुलासा करते हुए बताया था कि गोल्डी बरार ने मूसेवाला की हत्या कराई थी. गैंगस्टर का कहना था, 'मूसेवाला की हत्या गोल्डी बरार ने कराई थी. इसके लिए करीब 1 साल से प्लान बन रहा था. मूसेवाला हमारी एंटी गैंग को मजबूत कर रहा था. इसे लेकर मैंने गोल्डी से कहा था कि वो हमारा दुश्मन है. मैं विक्की मिड्डूखेड़ा के मर्डर से खफा था और उस मर्डर में मूसेवाला भी शामिल था. उसने हमारे भाई विक्की को मरवाया था, जिसकी वजह से उसकी हत्या की गई.'

यह भी पढ़ें- 'Shah Rukh Khan को मार देंगे', Salman Khan को लेकर फूटा लॉरेंस बिश्ननोई का गुस्सा, बताया क्यों है खफा 

वहीं, अब जब लॉरेंस से पूछा गया कि क्या वह सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से माफी मांगेगा? इसका जवाब देते हुए गैंगस्टर ने कहा, 'हमारा उसके परिवार से कोई द्वेष नहीं है, हमारा उसके शरीर से द्वेष था.'

एबीपी न्यूज द्वारा लिए गए इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई से यह भी पूछा गया कि क्या उसे एक मां-बाप के इकलौते और होनहार लड़के को मारने का पछतावा होता है? इस सवाल का जवाब देते हुए गैंगस्टर ने कहा, 'सिद्धू मूसेवाला होनहार था. मैं भी ये बात मानता हूं...वो एक बेहद अच्छा सिंगर था लेकिन उसे फिर अपने गानों तक ही रहना चाहिए था. उसने हमारे भाई को मरावाया, ऐसे में एक्शन का रिएक्शन तो होगा ही. वह (सिद्धू) गैंगवार में घुस रहा था. सलमान खान की तरह ही उसे भी अहंकार सिर चढ़ गया था.'

यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi ने खोला Sidhu Moose Wala की हत्या का राज, बताया क्यों और किसने उतारा मौत के घाट

लॉरेंस बिश्नोई ने कहा, 'अब कोई बैर नहीं है, हमारा उसके शरीर से द्वेष था. अब दिवंगत आत्मा से कोई बैर नहीं. ना ही उसके परिवार से कोई द्वेष है.'

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की बीते साल 29 मई के दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सिंगर अपनी कार से जा रहे थे तभी पीछे से दो गाड़ियों में आए हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया. इस दौरान सिद्धू के शरीर में दर्जनों गोलियां लगीं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तौड़ दिया. इस पूरी घटना में बिश्नोई गैंग का नाम खुलकर सामने आया है.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement