एंटरटेनमेंट
Sulochana Chavan: फेमस मराठी सिंगर सुलोचना चव्हाण का निधन हो गया है. उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. पीएम मोदी ने भी दुख जाहिर किया है.
डीएनए हिंदी: Sulochana Chavan passed away: फेमस मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण शनिवार को मुंबई में निधन हो गया. पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित सुलोचना चव्हाण ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जाहिर किया है.
सुलोचना चव्हाण के बेटे और ढोलकी वादक विजय चव्हाण ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उन्होंने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. 'लावणी समरदनी' (लावणी की रानी) के रूप में जानी जाने वाली, सुलोचना चव्हाण इस पारंपरिक महाराष्ट्रीयन संगीत शैली में सबसे फेमस सिंगर में से एक थीं.
The coming generations will remember Sulochana Tai Chavan for her monumental role in promoting the culture of Maharashtra, especially Lavani. She was also passionate about music and theatre. Pained by her demise. Condolences to her family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 10, 2022
पीएन नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जाहिर किया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी सुलोचना चव्हाण के निधन पर शोक व्यक्त किया है.
ये भी पढ़ें: Nanda Master'nka Chatasali: 104 साल के Padma Shri से सम्मानित बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म, दिल जीत लेगा ट्रेलर
5,000 से ज्यादा मराठी गाने गा चुकी हैं सुलोचना चव्हाण
सुलोचना चव्हाण मराठी में अपनी लावणियों के लिए मशहूर थीं. उन्होंने लगभग 250 हिंदी गानों और मराठी में 5,000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है. इस साल की शुरुआत में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.