Advertisement

Holi 2023 Bhojpuri Songs: होली में धूम मचाएंगे ये भोजपुरी गाने, पवन सिह खेसारी और शिल्पी राज की धुनों पर उड़ेगा रंग

Top 5 Bhojpuri Holi Songs: हर बार की तरह इस बार भी होली पर भोजपुरी गाने खूब धूम मचाने वाले हैं.

Holi 2023 Bhojpuri Songs: होली में धूम मचाएंगे ये भोजपुरी गाने, पवन सिह खेसारी और शिल्पी राज की धुनों पर उड़ेगा रंग

Top 5 Bhojpuri Holi Songs

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: होली आने में अब दो हफ्ते से भी कम का वक्त बचा है. होली पर भोजपुरी गानों का एक अलग ही जलवा होता है. बिहार में जहां होली को लेकर लोगों में ज्यादा जोश होता है तो भोजपुरी (Top 5 Bhojpuri Holi Songs) के एपिसेंटर बिहार में भोजपुरी गानों की धूम मची रहती है. इस बार भी होली से पहले कुछ ऐसे गाने रिलीज हुआ है जो कि होली 2023 में खूब धमाल मचाने वाले हैं तो चलिए बताते हैं कि आखिर वो कौन कौन से गाने हैं. 

बता दें कि ये सभी गाने हाल ही में रिलीज हुए हैं और यूट्यूब समेत तमाम सोशल मीडिया वेसबाइट्स पर ये धमाल मचा रहे हैं और इनके व्यूज की संख्या लाखों और करोड़ो तक को पार कर चुकी है.  

Nawazuddin Siddiqui पर पत्नी Aaliya ने लगाए रेप के शॉकिंग आरोप, वीडियो में रोते हुए सुनाया दर्द

गुंजन सिंह का नया गाना 

इस बार होली 2023 पर भोजपुरी स्टार गूंजन सिंह और खुशी कक्कर का गाना 'होलिया में जीजवा टोवे करतौ गे' खूब धमाल मचा सकता है. यह गाना इस समय यूट्यूब पर खूब मचा रहा है. इस गाने पर धड़ाधड़ व्यूज लाइक्स और शेयर्स आ रहे हैं.

खेसारी और यामिनी सिंह की जोड़ी

इस बार खेसारी लाल यादव का एक गाना  'भगिनवा के फुआ' इस समय काफी चल रहा है. इस गाने का लोग लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे. यह गाना खेसारी लाल यादव ने यामिनी सिंह के साथ गाया है. गौरतलब है कि दोनों पहले भी कई गानों में साथ में धमाल मचा चुके हैं. 

पिता की गालियों और मार से तंग आकर सुसाइड करना चाहती थीं उर्फी जावेद, सालों बाद खोले दिल के राज  

पवन सिंह का नया होली सॉन्ग

होली में भोजपुरी गाने की बात हो और पवन सिंह का नाम न आए ये तो असंभ ही हैं. पवन सिंह का गाना 'चोलिये प हाल ही में रिलीज हुआ है और यह होली का गाना भी इस समय खूब चल रहा है.  यह गाना पवन सिंह औऱ अंजन बिंदू ने गया है और वीडियो में अंतरा शर्मा के साथ पवन सिंह नजर आ रहे हैं. भोजपुरी के दर्शकों को यह गाना काफी पंसद आ रहा है. 

रितेश और शिल्पी का होली वाला गाना 

होली पर भोजपुरी बॉय रितेश पांडे और शिल्पी राज द्वारा गाया हुआ खास गाना 'केरवा के रसवा जीजा' भी काफी पॉपुलर हो रहा है. इसमें दोनों ही सिंगर्स वीडियो में भी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा गाने मे महिमा सिंह भी मौजूद हैं.

Nawazuddin Siddiqui ने भाई के आरोपों पर दिया करारा जवाब, कह डाली ऐसी बात 

अवधेश प्रेमी का गाना भी जमाएगा होली पर रंग

हाल ही में होली का एक और गाना काफी वायरल हो रहा है. इसका टाइटल होली का फॉर्मूला है. गाना अवधेश प्रेमी यादव ने गाया है और यह इस समय यूट्यूब से लोकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूग.लफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement