Advertisement

'उसे विलेन बताना शर्मनाक', तलाक के बाद पहली बार आया Kusha Kapila के एक्स पति Zorawar Ahluwalia का रिएक्शन, ट्रोल्स की लगाई क्लास

Kusha Kapila अपने तलाक को लेकर काफी चर्चा में हैं. उनके एक पुराने वीडियो को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. अब कुशा के एक्स पति का इन सबपर रिएक्शन आया है.

'उसे विलेन बताना शर्मनाक', तलाक के बाद पहली बार आया Kusha Kapila के एक्स पति Zorawar Ahluwalia का रिएक्शन, ट्रोल्स की लगाई क्लास

 Kusha Kapila husband,

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर कुशा कपिल (Kusha Kapila) इन दिनों अपने किसी वीडियो को लेकर नहीं बल्कि अपने तलाक (Kusha Kapila divorce) को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वो आपसी सहमती से अपने पति से अलग हो रही हैं. दोनों साथ मिलकर अपने पेट माया की देखभाल करेंगे. इसी बीच करण जौहर (Karan Johar Kusha Kapila video) के साथ कुशा का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था जिसमें फिल्ममेकर उन्हें ब्रेकअप की सलाह दे रहे हैं. इस वीडियो को लेकर कुशा काफी ट्रोल हो रही हैं. वहीं अब इसपर उनके एक्स पति जोरावर (Zorawar Ahluwalia) का रिएक्शन सामने आया है. 

दरअसल बीते दिनों एक टॉक शो में कुशा कपिला फेमस बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर के साथ नजर आईं. इस दौरान दोनों ने काफी मस्ती मजाक किया. इसी दौरान करण कुशा से कहते हैं कि अगर उसे जोरावर के साथ कोई समस्या आती है तो वो उनसे संपर्क कर सकती हैं. यही नहीं वो सलाह में सबसे पहले ब्रेकअप करने को बोलेंगे. अब इसे लेकर कुशा सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही थीं. इसपर उनके पति ने ट्रोल्स की क्लास लगाई है और अपनी एक्स वाइफ का सपोर्ट किया है. 

kusha

जोरावर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लंब नोट लिखा जिसमें वो अपनी एक्स वाइफ के सपोर्ट में नजर आए. जोरावर ने लिखा 'हमें एहसास है कि हम सार्वजनिक जीवन जीते हैं, लेकिन हम अभी भी कुछ चीज़ों को पवित्र मानते हैं. हमारी शादी और एक-दूसरे के प्रति सम्मान उनमें से एक है. हमारी शादी की तरह तलाक भी एक ऐसा निर्णय था जो हम दोनों ने बहुत सोच-विचार के बाद एक साथ लिया था. यह एक कठिन और दर्दनाक निर्णय था लेकिन हम दोनों की भलाई के लिए हमने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया.'

ये भी पढ़ें: Kusha Kapila को इस शख्स ने दी थी पति Zorawar Ahluwalia से ब्रेकअप की सलाह? Video देख हिल जाएगा दिमाग

उन्होंने आगे लिखा 'पिछले 24 घंटों में जो कुछ हुआ, कुशा पर ऑनलाइन हमले हुए, उससे मुझे दुख और निराशा हुई. कुशा के चरित्र पर हमला करना और उसे किसी विलेन के रूप में दर्शाना शर्मनाक है. आइए हम सब कृपया बेहतर करें.'

ये भी पढ़ें: 6 साल बाद पति से अलग हो रही हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Kusha Kapila, बेहद दिलचस्प थी दोनों की लव स्टोरी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement