Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Kapil Sharma बने डीजे, Krushna Abhishek को मामा Govinda के गाने पर करवाया डांस, वीडियो वायरल

Govinda और उनके भांजे Krushna Abhishek के बीच शायद कुछ ठीक हो रहा है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि हाल ही में कृष्णा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने मामा के गाने पर डांस कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने गोविंदा को पोस्ट में टैग भी किया है.

Kapil Sharma बने डीजे, Krushna Abhishek को मामा Govinda के गाने पर करवाया डांस, वीडियो वायरल

Govinda & Krushna Abhishek गोविंदा और कृष्णा अभिषेक 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों अपनी टीम के साथ कनाडा के टूर पर निकले हैं. कपिल और उनकी टीम इस टूर की फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. इसी बीच कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपने मामा गोविंदा (Govinda) के गाने पर थिरकते हुए नजर आए. कृष्णा का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो में कपिल शर्मा समेत शो के मेंबर मौजूद हैं. वो जमकर कृष्णा के डांस को एन्जॉय कर रहे हैं.

इन दिनों कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ कनाडा में हैं. उनके साथ कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर, राजीव ठाकुर और कीकू शारदा भी हैं. इसी बीच कृष्णा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने मामा गोविंदा के गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में शो की टीम काफी एन्जॉय कर रही है. वीडियो में कपिल शर्मा खुद को डीजे बता रहे हैं. फिलहाल फैंस उनका ये वीडियो देख काफी खुश हो गए हैं. उन्हें उम्मीद है कि शायद मामा भांजे में सुलह हो गई है. 

ये भी पढ़ें: Govinda को लेकर भावुक हुए कृष्णा, रोते हुए बोले- 'मैं आपको बहुत मिस करता हूं मामा'

बता दें कि गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच का मनमुटाव जगजाहिर है. कृष्णा टीवी पर सबके सामने गोविंदा से माफी भी मांग चुके हैं. दोनों लोग रिश्ते में खटास की कहानी अपने-अपने तरीके से बताते हैं. हाल ही में कृष्णा ने एक इंटरव्यू में गोविंदा से माफी मांगी थी, लेकिन ऐक्टर ने कहा था कि ये सबके सामने करने की जरूरत नहीं है. इन दोनों के बीच कई साल पहले तनातनी शुरू हुई थी.

ये भी पढ़ें: Govinda ने गुस्से में भांजे Krushna Abhishek को मारा ताना, बोले- बेइज्जती करोगे फिर माफी मांगोगे...

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement