Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Kamal R Khan: देश में सुरक्षित रहने के लिए केआरके करेंगे ये काम, ट्वीट कर किया बड़ा ऐलान

Kamal R Khan ने फिर कुछ ऐसा कह दिया है जिसे लेकर वो चर्चा में आ गए हैं. केआरके ने कहा है कि देश में सुरक्षित रहने के लिए वो बड़ा फैसला लेने वाले हैं.

Latest News
Kamal R Khan: देश में सुरक्षित रहने के लिए केआरके करेंगे ये काम, ट्वीट कर किया बड़ा ऐलान

Kamal R Khan केआरके

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कमाल आर खान उर्फ केआरके (Kamal R Khan aka KRK) जेल से आने के बाद ट्विटर पर एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं. आए दिन वो कोई ना कोई ट्वीट कर लाइमलाइट में आ जाते हैं. जेल से बाहर आने के बाद केआरके ने कहा था कि वो अब किसी के बारे में बुरा भला ट्वीट नहीं करेंगे. वहीं हाल ही में कमाल ने ऐसा ट्वीट कर दिया है जिसे लेकर वो जमकर ट्रोल हो रहे हैं. केआरके ने हाल ही में कहा है कि वो भारतीय राजनीति में जल्द ही एंट्री करने वाले हैं. 

कमाल खान जमानत पर छूटने के बाद एक के बाद एक ट्वीट कर सुर्खियों में बने हुए हैं. लोगों को उम्मीद थी कि वो जेल से बाहर आने के बाद फिल्म ब्रह्मास्त्र का रिव्यू करेंगे पर उन्होंने इसपर चुप्पी साध रखी है. ऐसा कम ही हुआ है जब केआरके ने किसी फिल्म का रिव्यू ना किया हो. वहीं अपने हाल ही के ट्वीट में केआरके ने खुलासा किया है कि वो जल्द ही राजनीति में एंट्री करेंगे.

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मैं जल्द ही एक राजनीतिक दल में शामिल होने पर विचार कर रहा हूं. क्यूंकि देश में सुरक्षित रहने के लिए, नेता होना जरुरी है, अभी नहीं.' इस पोस्ट को लेकर भी अब केआरके काफी ट्रोल हो रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा- अरे भाई आप को अभिनेता भी नहीं हो. एक और यूजर ने लिखा- हम तुम्हारी पार्टी को बायकॉट कर देंगे. 

ये भी पढ़ें: KRK: '10 दिन तक सिर्फ पानी पीकर रहा जिंदा, 10 किलो...', जेल से वापस आने के बाद कमाल ने सुनाई आपबीती

जेल से आने के तुरंत बाद केआरके ने बदला लेने वाला एक ट्वीट किया फिर उसे डिलीट कर दिया. उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर सभी को चौंका दिया और यू-टर्न ले लिया. इसके बाद कमाल ने लिखा, 'मीडिया नई कहानियां गढ़ रहा है. मैं वापस आ गया हूं और अपने घर पर सुरक्षित हूं. मुझे किसी से बदला लेने की जरूरत नहीं है. मेरे साथ जो भी बुरा हुआ, मैं उसे भूल गया हूं. मुझे विश्वास है, ये मेरे भाग्य में लिखा गया था.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement