Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

'भारत मत आना', Kolkata Doctor Rape Murder Case के बाद ये क्या बोल गईं इन्फ्लुएंसर, भड़के लोग

Kolkata के RG Kar Medical College में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ बेहद दरिंदगी से रेप करने के बाद उसे दर्दनाक तरीके से मार दिया गया था. इससे पूरे देश में गुस्सा है पर एक इन्फ्लुएंसर ने ये तक कह दिया है कि 'महिलाएं भारत ना जाएं'. इसको लेकर लोग काफी भड़क गए हैं.

Latest News
'भारत मत आना', Kolkata Doctor Rape Murder Case के बाद ये क्या बोल गईं इन्फ्लुएंसर, भड़के लोग

Kolkata Doctor Rape Murder case influencer Tanya Khanijow 

Add DNA as a Preferred Source

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी के मामले (Kolkata Doctor Rape Murder Case) को लेकर पूरे देश में गुस्सा है. इसके बाद डॉक्टर सरकार से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने वाला कानून बनाए जाने की मांग कर रहे हैं. देश में ही विदेशों में भी इस केस को लेकर चर्चा है. इसी बीच एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने विवादित पोस्ट लिखा है और विदेशी महिलाओं को भारत से दूरी बनाने को कह डाला है. इसको लेकर भारत में लोग काफी भड़के हुए हैं.

Tanya Khanijow नाम की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने कोलकाता रेप और हत्या मामले के बाद विदेशी महिलाओं को भारत ना जाने की सलाह दी है. उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर कहा है कि विदेशी महिलाएं किसी भी कीमत पर भारत ट्रैवल न करें. इस पोस्ट के वायरल होती ही लोगों ने तान्या को खूब खरी खरी सुनाई है. लोगों का कहना है कि इससे देश की छवि खराब हो रही है.

तान्या ने लिखा 'मेरे सभी विदेशी महिला मित्रों से मेरी सादर विनती है. कृपया किसी भी कीमत पर भारत आने से बचें! भारत में महिलाओं की सुरक्षा के मानक बहुत ही खराब हैं. जब तक सरकार महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण नहीं बनाती है तब तक वो भारत की यात्रा करने की योजना न बनाएं.'

ये भी पढ़ें: Stree 2 Public Review: फैंस ने स्त्री 2 को बताया 'फुल पैसा वसूल', टिकट बुक करने से पहले आप भी जान लें कैसी है फिल्म

तान्या खुद को एक भारतीय बताती हैं. ऐसे में वो लोगों के निशाने पर हैं. लोगों का कहना है कि किसी एक विशेष घटना के आधार पर पूरे देश को बदनाम करना सही नहीं है. साथ ही इससे दुनियाभर में भारत की छवि खराब हो रही है.

बता दें कि कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया था. बावजूद इसके घटना के विरोध में देश भर के डॉक्टरों ने अपना आक्रोश जाहिर किया है. महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी पर राजनीति भी तेज हो गई है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement