Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Kiara Advani Sidharth Malhotra Baby Girl: सिद्धार्थ-कियारा के घर गूंजी किलकारी, कपल के यहां बिटिया ने लिया जन्म

Kiara Advani Sidharth Malhotra Baby Girl: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर किलकारी गूंज उठी है.

Latest News
Kiara Advani Sidharth Malhotra Baby Girl: सिद्धार्थ-कियारा के घर गूंजी किलकारी, कपल के यहां बिटिया ने लिया जन्म

Kiara Advani Sidharth Malhotra Baby Girl

Add DNA as a Preferred Source

Kiara Advani Sidharth Malhotra Welcome Baby Girl: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर किलकारी गूंज उठी है. कियारा ने बिटिया को जन्म दिया है. जिसके बाद से लगातार बॉलीवुड इंडस्ट्री समेत उनके फैंस के तरफ से बधाइयां दी जा रही है.

15 जुलाई 2025 को मुंबई के  अस्पताल में एक नन्ही बिटिया को जन्म देकर पेरेंटहुड की दुनिया में कदम रखा है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक सामान्य डिलीवरी थी और मां-बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं. आपको बता दें इस कपल ने फरवरी 2025 में इंस्टाग्राम पर बेबी मौजे की तस्वीर शेयर कर अपने पहले बच्चे के आने की अनाउंसमेंट की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'The greatest gift of our lives. Coming soon.'

हालांकि अब तक कियारा या सिद्धार्थ की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें दिल खोलकर बधाइयां दे रहे हैं.  इस नए जीवन अध्याय की खबर मिलने पर बॉलीवुड सितारों एवं दर्शकों में गहरी खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है, जो इस कपल के रील से रियल लाइफ तक के सफर को और भी खास बनाता है. गौरतलब है कि बॉलीवुड की हिट मूवी शेरशाह में दोनों कपल एक साथ दिखे थे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement