Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Khuda Haafiz 2 Trailer: लखनऊ से अगवा हुई Vidyut Jammwal की बेटी, बचाने के लिए मचा दी तबाही

Khuda Haafiz 2 Trailer में Vidyut Jammwal एक बार फिर से एक्शन अवतार में दिख रहे हैं. इस बार उनकी फिल्म से इमोशनल सीन्स भी दर्शकों को भावुक कर देंगे.

Latest News
Khuda Haafiz 2 Trailer: लखनऊ से अगवा हुई Vidyut Jammwal की बेटी, बचाने के लिए मचा दी तबाही

Khuda Haafiz 2 Trailer: विद्युत जामवाल का एक्शन अवतार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. वहीं, इन सबके बीच अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'खुदा हाफिज 2 अग्नि परीक्षा' (Khuda Haafiz 2 Agni Pariksha) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर (Khuda Haafiz 2 Trailer) रिलीज हो गया है जिसमें विद्युत एक बार फिर से एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं. पहले उन्होंने अपनी पत्नी को बचाया था लेकिन इस बार उनकी बेटी किडनैप हो गई है.

विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज 2' के ट्रेलर में दिख रहा है कि उन्होंने एक प्यारी सी बच्ची को गोद लिया है लेकिन एक दिन अचानक उसे स्कूल से घर लौटने के रास्ते में कुछ लड़के किडनैप कर लेते हैं. इसके बाद शुरू होता है विद्युत के एक सिंपल फैमिली मैन से एक्शन मैन बनने का सिलसिला. विद्युत अपनी बेटी को खोजने के लिए पूरी दुनिया में तबाही मचाने को तैयार नजर आते हैं वो मार-धाड़ खून-खराबा के साथ-साथ जेल भी जाने से नहीं कतराते. यहां देखें इस फिल्म का ट्रेलर-

 

 

ये भी पढ़ें- Sooryavansham: 100 सालों का कॉन्ट्रैक्ट या कुछ और? क्यों इस चैनल पर हमेशा चलती थी अमिताभ बच्चन की फिल्म

इस फिल्म में नजर आ रही छोटी बच्ची का किरदार चाइल्ड आर्टिस्ट शिवालिका ओबेरॉय ने निभाया है. उन्हें ट्रेलर में खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन किया है डायरेक्टर फारुख कबीर ने. वहीं, इस फिल्म को 8 जुलाई 2022 को रिलीज किया जाना है.

ये भी पढ़ें- Akshay Kumar-Ananya Panday सुनाएंगे Jallianwala Bagh की कहानी? जानें इस फिल्म से जुड़ी डिटेल्स

इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2020 में रिलीज हुआ था जिसमें विद्युत की पत्नी के साथ धोखा होता है और उन्हें जिस्मफरोशी की ओर धकेल दिया जाता है. इस पार्ट में वो अपनी पत्नी को बचाने के लिए पूरी दुनिया एक कर देते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement