Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

डर को मात देकर अविनाश मिश्रा ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी की अपने नाम, कितनी मिली प्राइज मनी?

KKK 15 Winner Avinash Mishra:'खतरों के खिलाड़ी 15' का ग्रैंड फिनाले 4 अक्टूबर 2026 को हुआ. अविनाश मिश्रा ने सभी को पीछे पछाड़कर इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है.

Latest News
डर को मात देकर अविनाश मिश्रा ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी की अपने नाम, कितनी मिली प्राइज मनी?

अविनाश मिश्रा बनें 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विजेता (Image Credit: Instagram)

Add DNA as a Preferred Source
  • अविनाश मिश्रा बनें 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विजेता
  • विनर को मिली 20 लाख रुपये की प्राइज मनी
  • खतरनाक स्टंट्स के बीच किया डर का सामना
  • ट्रॉफी के साथ मिले शानदार इनाम

KKK 15 Winner Avinash Mishra: टीवी के पॉपुलर स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को अपना विनर मिल ही गया. टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने इस सीजन 15 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. शो के ग्रैंड फिनाले में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला और अविनाश ने ये बाजी मार ही ली. पूरे सीजन में खतरनाक स्टंट्स का सामना करने वाले अविनाश ने डर को आखिरकार हरा ही दिया है. 

शो में होने वाले सभी स्टंट्स को बिना डरे पूरा किया है. अविनाश की इस जीत के बाद उनके फैंस और करीबी लोग काफी खुश नजर आए. विनर के नाम की घोषण करने से पहले की सोशल मीडिया पर लोग ये कयास लगा रहे थे कि इस सीजन की ट्रॉफी अविनाश के ही हाथों में जाएगी और देखिए आखिरकार उनके फैंस की दुआ और उनके निडर वाले हौसले ने उनको विजेता बना ही दिया. सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें जीत की बधाइयां मिल रही हैं. अधिकतर लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिरकार उनको ट्रॉफी के अलावा और क्या-क्या दिया जाएगा?

टॉप 5 फाइनलिस्ट कौन थे?

4 अक्टूबर 2026 को ग्रैंड फिनाले हुआ. फिनाले में हर्ष गुजराल और रुबीना दिलैक का सफर खत्म हुआ और फिर उसके बाद 5 कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, ऋत्विक धनजानी, करण वाही और ओरी के बीच ये मुकाबला जारी रहा. लोगों को इनके बीच कड़ा मुकाबला देखकर ये लग ही गया था कि डर से जीतकर अविनाश ही इस शो का विनर बनेगा. 

फिनाले में अविनाश ने मारी बाजी

'खतरों के खिलाड़ी 15' का फिनाले काफी मुश्किल था. स्टंट्स डरा देने वाले थे. शो में हर कदम पर कंटेस्टेंट्स का डर और हिम्मत दिख रही थी. आखिर में दो खिलाड़ी रह गए अविनाश मिश्रा और ऋत्विक धनजानी. रोहित शेट्टी ने फिर आखिरकार विजेता के नाम की घोषण कर ही दी और ये खिताब अविनाश को मिल ही गया. अविनाश ने पूरे सीजन में कई मुश्किल स्टंट का सामना किया और अपने डर को हराया न कि डर को अपने ऊपर हावी होने दिया, यही वजह रही कि फिनाले तक पहुंचने के बाद भी उनका कॉन्फिडेंस बरकरार रहा था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


ट्रॉफी के साथ और क्या-क्या मिला?

अधिकतर लोगों को ये जानना है कि ट्रॉफी के साथ-साथ अविनाश को क्या-क्या मिला है. विनर को 20 लाख रुपये, एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार, और यूरोप ट्रिप जैसे गिफ्ट भी मिले. इन सभी इनाम को पाने के बाद उनकी जीत की खुश डबल हो गई. अविनाश ने जैसे ही विनर में खुद का नाम सुना तो वो काफी भावुक भी हो गए थे. 

पूरे सीजन में दिखा अविनाश का जलवा

अविनाश मिश्रा ने इस दिन को अपने नाम करने के लिए खूब मेहनत की है. किसी भी स्टंट्स को करने से पीछे नहीं हटे हैं. शो सिर्फ शारीरिक ताकत का नहीं बल्कि मानसिक मजबूती में रहना का भी होता है, जिसको अविनाश ने पूरी ईमानदारी से अपने नाम किया है.  कई बार कंटेस्टेंट्स को ऐसे स्टंट करने पड़ते हैं जिनमें डर पर काबू पाना ही उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है और वो डर उनके मन से निकालना मुश्किल हो जाता है. 

अविनाश ने इस सीजन में  मुश्किल परिस्थितियों में भी खुद को संभालकर कैसे रखा जाता है ये सभी को अच्छे से बताया है. पूरे सीजन रोहित शेट्टी भी अविनाश से काफी खुश नजर आए और बहुत बार उनकी तारीफ भी की. 

बिग बॉस के बाद खतरों के खिलाड़ी

बिग बॉस 18 में भी आपने अविनाश का दमदार अंदाज तो जरूर देखा ही होगा. उस शो में भी उन्होने अपनी बातों को सबके सामने बिना डरे खुलकर रखा. बिग बॉस के घर में अपने गेम और पर्सनैलिटी की वजह से उनको फैंस का प्यार खूब मिला था. बिग बॉस की ट्रॉफी तो अपने नाम नहीं कर पाए लेकिन लोगों के दिल में जरूर अपनी जगह बना दी. अविनाश ने अब स्टंट रियलिटी शो में भी अपनी पहचान मजबूत कर दी है. उन्होने इस कहावत को आखिरकार सच कर दिया है-डर के आगे जीत है. 
 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 1 से 15 तक के विनर्स

Khatron Ke Khiladi 15 winner

फैंस ने दी जीत की बधाई

अविनाश के विनर बनते ही उनके फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आए. उनके चाहने वाले उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर तो वो छा गए हैं काफी सारी वीडियों और फोटोज भी वायरल हो रही हैं. अविनाश ने पूरे सीजन में जिस तरह से स्टंट्स का सामना किया, उसके बाद ट्रॉफी जीतना तो बनता ही है. उनके पास सेलिब्रेट करने की बड़ी वजह है, क्योंकि उन्होंने खतरों से भरे इस सफर को बिना डर के जीता है. 
 

Advertisement
Advertisement

Advertisement