Advertisement

लीक हुआ Keerthy Suresh का वेडिंग कार्ड, इस दिन बनेंगी Antony Thattil की दुल्हन

Keerthy Suresh जल्द ही अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड Antony Thattil की दुल्हन बनने वाली हैं. कपल की शादी की डिटेल के बाद अब वेडिंग कार्ड भी लीक हो गया है.

Latest News
लीक हुआ Keerthy Suresh का वेडिंग कार्ड, इस दिन बनेंगी Antony Thattil की दुल्हन

Keerthy Suresh wedding 

Add DNA as a Preferred Source

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं. एक्ट्रेस वरुण धवन स्टारर मूवी बेबी जॉन (Baby John) में नजर आने वाली हैं जिसको लेकर वो काफी चर्चा में हैं. वहीं इसी बीच एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कीर्ति अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थैटिल (Antony Thattil) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. अब उनकी शादी का कार्ड भी सामने आ गया है. 

एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश इसी महीने की 12 तारीख को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से शादी करने जा रही हैं. उनकी शादी के कार्ड की एक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें एक्ट्रेस के परिवार के सदस्यों के नाम और शादी तारीख शामिल है.

photo

शादी के कार्ड में लिखा 'हमें आपको ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारी बेटी 12 दिसंबर को एक अंतरंग समारोह में शादी कर रही है. हम आपके आशीर्वाद का बहुत सम्मान करते हैं और ईमानदारी से आशा करते हैं कि आप उन्हें अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखेंगे. हम आभारी होंगे यदि आप उन्हें अपना आशीर्वाद दे सकें क्योंकि वे एक साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं.'

ये भी पढ़ें: Keerthy Suresh ने आखिरकार कन्फर्म किया अपना रिश्ता, बॉयफ्रेंड संग शेयर की पहली फोटो

फिलहाल एक्ट्रेस ने शादी को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है. इससे पहले कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड एंटनी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिससे उनके रिश्ते पुष्टि हो गई है.

ये भी पढ़ें: 500 रुपये थी इस एक्ट्रेस की पहली सैलरी, आज एक फिल्म के लिए लेती हैं 4 करोड़

कौन हैं Antony?
रिपोर्ट्स के मुताबिक एंटनी थैटिल दुबई के बिजनेसमैन हैं. वो और कीर्ति पिछले 15 सालों से रिलेशनशिप में हैं. पहले ही खबर आ गई थी कि कपल गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement