एंटरटेनमेंट
केबीसी का नया सीजन सोनी टीवी पर लौट आया है. इस साल 2025 में अमिताभ बच्चन का यह शो अपनी सिल्वर जुबली मना रहा है.
केबीसी 17 का नया सीजन एक बार फिर सोनी टीवी पर लौट आया है. इस साल 2025 में अमिताभ बच्चन का यह शो अपनी सिल्वर जुबली मना रहा है, जिसके चलते शो में कई नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं. हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन ने अपने खास अंदाज में जोश और उत्साह के साथ दर्शकों का स्वागत किया.
सीजन के पहले कंटेस्टेंट, लखनऊ के रहने वाले बैंक कर्मचारी मानवप्रीत सिंह बने. उन्होंने हॉट सीट पर अपनी जगह बनाई. लगातार सही जवाब देते हुए वे 50 लाख रुपये के सवाल तक पहुंच. वे इस सीजन के पहले प्रतिभागी बने, जो 50 लाख रुपये के सवाल तक पहुंचे.
मानवप्रीत सिंह ने 25 लाख रुपये जीतकर अपनी काबिलियत साबित की. लेकिन 50 लाख रुपये का सवाल सुनते ही वे अटक गए. उनके पास न कोई लाइफलाइन बची थी और न ही सही जवाब का अंदाजा, इसलिए उन्होंने खेल छोड़ने का फैसला किया और 25 लाख रुपये लेकर घर लौट गए.
मानवप्रीत के 25 लाख के सवाल तक शानदार खेलने के बाद जब उनसे 50 लाख का सवाल किया गया तो उनकी पसीने छुट गए क्योंकि एक वजह यह भी की उनके पास अब कोई लाइफलाइन नहीं बची थी और यह भी कि उन्हें इस सवाल का जवाब नहीं आता था सवाल यह था कि रवींद्रनाथ ठाकुर ने अपने काव्य संग्रह ‘पूरबी’ किस दक्षिण अमेरिकी लेखिका को समर्पित किया था?”इसके चार विकल्प दिए गए, लेकिन मानवप्रीत को इनमें से कोई भी सही नहीं पता था.सही जवाब था – ऑप्शन B. यानी विक्टोरिया ओकैम्पो था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.